Punjab News: जेल में बंद अमृतपाल की टिंडर चैट ने बढ़ाई मुसीबत, अमृत संधू बनकर लड़कियों से करता था अश्लील चैट

Punjab News: पंजाब के खड़ूर साहिब से सांसद अमृतपाल की परेशानी एक बार फिर से बढ़ गई है। अमृत संधू नाम से अमृतपाल की टिंडर चैट अब फरीदकोट पुलिस के हाथ लग गई है। फरीदकोट की SSP डॉ. प्रज्ञा जैन ने इसकी पुष्टि की है। पढ़ें फरीदकोट से गुरजीत सिंह रोमाना की रिपोर्ट…

MP Amritpal Tinder chat

अमृतपाल की टिंडर चैट से बढ़ी मुश्किल (News24 GFX)

विज्ञापन

Punjab News: पंजाब के खड़ूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए अमृतपाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब अमृतपाल द्वारा अमृत संधू नाम से टिंडर चैट ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अमृतपाल टिंडर पर अमृत संधू बनकर लड़कियों से अश्लील चैट करता था। दरअसल, टिंडर मैनजमेंट ने अमृतपाल के अकाउंट की सारी जानकारी फरीदकोट पुलिस को सौंप दी है। टिंडर पर अमृत संधू बनकर अमृतपाल किस-किससे प्राइवेट चैट करता था, यह पुलिस के लिए एक बड़ी पहेली बना हुआ था, जो टिंडर चैट से सुलझ गई है।

अमृत संधू नाम से टिंडर अकाउंट

टिंडर पर अमृतपाल की प्राइवेट चैट को लेकर फरीदकोट की SSP डॉ. प्रज्ञा जैन ने भी पुष्टि की है। करीब 7-8 महीने पहले कोटकपूरा के गांव हरीनौ में सिख नेता गुरप्रीत सिंह हरीनौ की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी, जिसमें वारिस पंजाब संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह का भी नाम शामिल है। यह संदेह था कि गुरप्रीत सिंह की हत्या भाई अमृतपाल सिंह के इशारे पर गैंगस्टर अर्श दल्ला के गुर्गों ने की है। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को सोशल मीडिया चैटिंग ऐप टिंडर पर उसका एक अकाउंट मिला, जो अमृत संधू के नाम से बनाया गया था।

विज्ञापन

पुलिस को मिली अमृत संधू की जानकारी

डिजिटल सबूतों को देखते हुए पुलिस को शक था कि टिंडर पर मौजूद अमृत संधू का अकाउंट असल में अमृतपाल सिंह का अकाउंट है। इसके बाद फरीदकोट पुलिस ने टिंडर को पत्र लिखकर इस अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी। पुलिस की मांग पर टिंडर प्रबंधन ने फरीदकोट पुलिस को अमृतपाल के अकाउंट की सारी जानकारी दे दी। फिलहाल, अमृतपाल असम की सुनारिया जेल में बंद हैं।

टिंडर पर लड़कियों से करता था अश्लील चैट

सूत्रों के अनुसार पता चला है कि इस संदिग्ध अकाउंट के जरिए दुबई में रहते हुए अमृतपाल सिंह कई बार लड़कियों से चैटिंग करता था। इस चैटिंग में वह अश्लील भाषा और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करता था। फिलहाल, पुलिस की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी अरुण मुंडन ने बताया कि गुरप्रीत हरिनौ हत्याकांड की जांच के दौरान यह बात सामने आई थी। जांच में पता चला था कि गुरप्रीत के पास अमृतपाल के कुछ राज थे, जो अगर सार्वजनिक हो जाते तो अमृतपाल की प्रतिष्ठा धूमिल हो जाती। शायद यहीं गुरप्रीत की मौत का कारण बनी है।

विज्ञापन

पंजाब संगठन का प्रधान बनने के बाद अमृतपाल से गुरप्रीत सिंह ने दूरी बना ली थी। लेकिन गुरप्रीत सिंह अमृतपाल सिंह के काफी राज जानता था और अक्सर अपने सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ कुछ न कुछ पोस्ट करता रहता था। इसलिए माना जा रहा है कि अमृतपाल सिंह ने गुरप्रीत सिंह को चुप कराने के लिए गैंगस्टर अर्श दल्ला से उसकी हत्या करवा दी। पुलिस एफआईआर में भी यही बातें दर्ज हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ