Noida News: नोएडा में कार खड़ी करने पर बड़ा बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे, थाने में पहुंचा मामला

Noida News: दिल्ली से सटे नोएडा की एक कॉलोनी में कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। एक-दूसरे पर लाठी-डंडे चलाने के बाद एक पक्ष पुलिस थाने पहुंचा और तहरीर दी। पढ़ें नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट…

Noida News

कार खड़ी करने पर हुई मारपीट (News24 GFX)

Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में स्थित एक कॉलोनी में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष देखने को मिला है। इन दोनों पक्षों के बीच कार खड़ी करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। मामूली सा यह विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों ही तरफ से एक-दूसरे के ऊपर जमकर लाठी-डंडे चलाए गए। इसके बाद यह मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जमकर चले लाठी और डंडे

यह मामला नोएडा के सेक्टर 63 के चोटपुर कॉलोनी का है। यहां कार खड़ी करने को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि दोनों पक्षों ने जमकर एक-दूसरे पर लाठी-डंडे चलाए। दरअसल, चोटपुर कॉलोनी में क्रांति गुप्ता परिवार के साथ रहती है। क्रांति गुप्ता का आरोप है कि उनके घर के पास पड़ोसी पप्पू यादव ने गुरुवार देर रात 1 बजे कार खड़ी कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पप्पू समेत 7 लोगों ने क्रांति और उनके परिवार के साथ पहले तो अभद्रता की। इसके बाद मारपीट करने लगे। आरोपियों ने लाठी, डंडे, सरिया से पीड़ित पक्ष के लोगों को पीटा। क्रांति गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू यादव पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस कर रही फरार आरोपियों की तलाश

मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पप्पू यादव, धीरेंद्र यादव, देवेंद्र और लल्लू यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा चार अन्य लोग केस में अज्ञात हैं। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। सेक्टर 63 कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि छोटी सी बात को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। बात बस कार खड़ी करने को लेकर थी। इतनी सी बात पर पप्पू पक्ष ने क्रांति पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ