चंडीगढ़: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपने राजस्व में विस्तार करने के लिए किये गए अथक प्रयत्नों के सार्थक नतीजे सामने आए हैं और राज्य ने जून 2022 के मुकाबले जून 2023 के दौरान आबकारी और वस्तु और सेवा कर ( जी. एस. टी.) के राजस्व में क्रमवार 79 प्रतिशत और 27.87 प्रतिशत की बढ़िया बढ़ोतरी हासिल की है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार ने इस साल जून के महीने के दौरान आबकारी, जी. एस. टी., वेट, सी. एस. टी और पी. एस. डी. टी से राजस्व इकट्ठा करने में 29.66 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज करके अपना ही रिकार्ड तोड़ा है, और वित्तीय साल 2022-23 की इसी मियाद के मुकाबले वित्तीय साल 2023-24 की पहली तिमाही के दौरान 25 प्रतिशत की कुल बढ़ोतरी दर्ज की है।
वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि जून 2023 के दौरान आबकारी से कुल राजस्व 663.97 करोड़ रुपए रहा जबकि जून 2022 के दौरान आबकारी वसूली 370.93 करोड़ रुपए थी, जिससे 293.04 करोड़ रुपए की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज हुयी है।
उन्होंने कहा कि जी. एस. टी राजस्व भी जून 2022 में एकत्रित हुए 1214.24 करोड़ रुपए के मुकाबले जून 2023 में 1552.66 करोड़ के जीएसटी राजस्व के साथ इस साल जून महीने में 338.42 करोड़ रुपए की वृद्धि को दर्शाता है।
पंजाब के वित्त मंत्री ने और खुलासा करते हुये कहा कि जून 2023 के दौरान आबकारी, जीएसटी, वेट, सीएसटी और पीएसडीटी से कुल राजस्व 2869.46 करोड़ रुपए था जबकि जून 2022 के दौरान यह 2213.13 करोड़ रुपए था, इस तरह इस साल जून महीने में 656.33 करोड़ रुपए की कुल बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
उन्होंने कहा कि वेल्यु एडिड टैक्स (वेट) से होने वाली आमदन भी जून 2022 में 593.79 करोड़ की वेट वसूली के मुकाबले जून 2023 में 616.94 करोड़ रुपए की वेट वसूली के साथ 3.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इसी तरह केंद्रीय बिक्री कर (सी. एस. टी) में भी जून 2022 के मुकाबले इस साल जून में 8.04 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज हुयी है।
पंजाब की तरफ से विकास की राह पर लगातार स्थिरता बनाई रखने पर खुशी ज़ाहिर करते हुये वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य ने सिर्फ़ इस साल जून महीने के दौरान ही बढ़िया विकास दर नहीं दिखाई बल्कि वित्तीय साल 2023-24 की पहली तिमाही के दौरान आबकारी, जी. एसस. टी., वेट, सी. एस. टी और पी. एस. डी. टी से कुल राजस्व में भी 1848.66 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की है।
उन्होंने कहा कि साल 2022- 23 के पहले तीन महीनों के दौरान इन करों से कुल राजस्व 7395.33 करोड़ रुपए रहा था जबकि इस वित्तीय वर्ष के दौरान यह 9243.99 करोड़ रुपए दर्ज हुआ। स. हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इसी तरह बीते वित्तीय वर्ष के मुकाबले साल 2023-24 की पहली तिमाही के दौरान आबकारी राजस्व 55.65 प्रतिशत की वृद्धि और जीएसटी से 24.76 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।
आबकारी और कराधान विभाग की कारगुज़ारी की सराहना करते हुये वित्त मंत्री ने कहा कि विकास दर के यह आंकड़े इन विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की लगन और कुशलता को दर्शाते हैं और इसलिए उनको बधाई दी। स. चीमा ने दोहराया कि पंजाब सरकार ईमानदार करदाताओं को हर सहायता प्रदान करते हुए कर चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए इन विभागों को नवीनतम तकनीकें और उपकरण प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।
संबंधित खबरें
एक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
5 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
7 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
22 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines