Major Accident in Punjab: कोहरे की वजह से पंजाब के बरनाला में भयानक सड़क हादसा हुआ है. लड़की का शगुन करने जा रहे एक परिवार की दो गाड़ियां हादसे का शिकार हो गईं. हादसे में BSF के जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई और लड़की समेत 5 लोग घायल हो गए. हादसा बरनाला-मोगा हाईवे पर मल्लियां टोल प्लाजा पर हुआ. दोनों गाड़ियां टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकरा गईं और एक गाड़ी भी बुरी तरह डैमेज हो गई. घायलों को बरनाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित परिवार तरनतारन का रहने वाला है, जो सिरसा में लड़की का शगुन करने जा रहा था.हादसे में स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार 18 साल की लड़की और उसके चाचा के बेटे की भी मौत हो गई. मृतकों की पहचान सुनील मसीह (31), अर्शदीप मसीह (21)और अनु (18) के रूप में हुई है.
यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, आपस में टकराने से 8 बसों और 3 कारों में लगी आग, 13 लोगों की मौत
क्या बोले मृतक सैनिक के पिता इमानात मसीह
हादसे को लेकर मृतक सैनिक के पिता इमानात मसीह ने बताया कि उनका बेटा और भतीजा अपनी गाड़ी में बाकी पांच सदस्यों के साथ अपनी बहन के शगुन में शामिल होने के लिए तरनतारन से सिरसा जा रहे थे. सेना में तैनात उनका बेटा छुट्टी लेकर बहन के शगुन में आया था और आज इस सड़क हादसे में उनके बेटे और भतीजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई.
मरने वाले के रिश्तेदार दलजीत सिंह ने बताया कि वे तरनतारन के रहने वाले हैं और दो कारों में अपनी लड़की का शगुन करने सिरसा जा रहे थे. रास्ते में मल्लियां टोल प्लाजा के पास यह हादसा हो गया. उनकी दोनों गाड़ियां टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकरा गईं. जिससे उनके बेटे संदीप की मौके पर मौत हो गई. उन्होंने कहा कि यह हादसा कोहरे और टोल प्लाजा की लापरवाही की वजह से हुआ. क्योंकि टोल प्लाजा वालों ने वहां कोई साइनबोर्ड भी नहीं लगाया था.
हादसे को लेकर क्या बोली पुलिस
इस मौके पर पुलिस चौकी के इंचार्ज बलजिंदर सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण सड़क हादसा हुआ है जहां सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. पीछे से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी ने भी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस सड़क हादसे में जहां तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं दोनों गाड़ियों में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस परिवार वालों के बयानों के आधार पर कार्रवाई कर रही है.
यह भी पढ़ें: यूपी के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, बस की टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़े, चार की मौत
संबंधित खबरें
परगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
19 hrs agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
1 day agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
1 day agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
2 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
3 days agoहमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
3 days agoश्री अकाल तख्त साहिब हमारे सभी के लिए सर्वोच्च हैं; श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
4 days agoक्लास बंद, एग्जाम रद्द, FIR दर्ज… जानें LPU जालंधर में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ और आज कैसे हैं हालात?
4 days agoLPU में देर शाम फिर बवाल, हिंसक भिड़ंत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंकीं, क्या बोले डीन?
4 days agoमुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines