यूपी के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, बस की टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़े, चार की मौत

Bundelkhand Expressway accident: उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा हुआ है. हमीरपुर में मां की अस्थि विसर्जित करने जा रहे लोगों की बोलेरो की बस से जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई. पढ़ें हमीरपुर से राजेश सोनी की रिपोर्ट

Bundelkhand Expressway Accident
विज्ञापन

Bundelkhand Expressway accident: यूपी में एक बार फिर भीषण हादसा हुआ है. हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हुआ. हमीरपुर में मां की अस्थि विसर्जित करने जा रहे लोगों की बोलेरो की बस से जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई. तीन लोगों की घटनास्थल पर ही जान चली गई. एक ने अस्पताल में दम तोड़ा. घटना में 3 लोग गंभीर घायल हैं. मरने वाले महोबा जनपद के थाना खन्ना के ग्योड़ी गांव निवासी हैं. एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से कोहराम मचा है. एक गंभीर घायल को बांदा ले जाया गया है. घने कोहरे के चलते हादसा होना बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस को असम में बड़ी सफलता, 4 दिग्गज नेताओं ने थामा हाथ, प्रदेशाध्यक्ष बोले- BJP से त्रस्त हैं लोग

विज्ञापन

खन्ना से प्रयागराज जा रहे थे बोलेरो सवार चार लोग

ग्योड़ी गांव निवासी 55 वर्षीय घनश्याम की मां की पिछले दिनों मौत हो गई थी. अंतिम संस्कार के बाद घनश्याम अपने छोटे भाई 40 वर्षीय रामसहोदर और परिवार के 65 वर्षीय सिद्धगोपाल सहित चार लोगों के साथ अस्थि विसर्जन के लिए रविवार सुबह खन्ना से प्रयागराज चले थे. मौदहा कोतवाली क्षेत्र के इचौली के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पेट्रोल पंप से बोलेरो में डीजल भराने के बाद जैसे ही इनकी गाड़ी एक्सप्रेस-वे पर पहुंची पीछे से आ रही आंध्र प्रदेश नंबर की एक टूरिस्ट बस ने बोलेरो में टक्कर मार दी.

दो सगे भाईयों समेत 3 ने मौके पर दम तोड़ा

मौदहा के सीओ राजकुमार पांडेय के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर ही दोनों सगे भाइयों घनश्याम, रामसहोदर और सिद्धगोपाल की मौत हो गई.चौथा व्यक्ति 35 वर्षीय घनश्याम के भतीजे सोनू को बांदा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई. राधेश्याम पुत्र छोटे लाल कानपुर रेफर हैं. आशाराम पुत्र अच्छे लाल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. हादसे के बाद मौके पर पहुंची यूपीडा की टीम ने गाड़ी के मलबे को हाईड्रा की मदद से खींचकर किनारे किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ