यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, आपस में टकराने से 8 बसों और 3 कारों में लगी आग, 13 लोगों की मौत

Yammun Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर घनी धुंध के कारण बड़ा सड़क हादसा हुआ है. कई गाड़ियां आपस में टकराईं और उनमें आग लग गई. हादसे में सभी गाड़ियां जलकर राख हो गई हैं, वहीं कई लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई है.

yamuna expressway accident mathura

पहले टक्कर लगने से और फिर आग लगने से वाहन डैमेज हुए.

विज्ञापन

Yammun Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा में बड़ा हादसा हुआ है. घने कोहरे के कारण आपस में कई वाहन टकरा गए. टक्कर लगते ही वाहनों से धुंआ निकलने लगा और देखते ही देखते उनमें आग लग गई. 8 बसों के साथ 3 कारों में आग लगी. हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है और 25 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. बस में सवार कई लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई.

एक दूसरे के पीछे टकराए वाहन

हादसा बलदेव थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव खड़ेहरा के पास माइल स्टोन नंबर 125 पर हुआ. हादसे का शिकार हुई गाड़ियां आगरा से नोएडा की ओर जा रही थीं कि अचानक एक दूसरे से पीछे से टकरा गईं. टक्कर लगते ही भड़की आग देखकर लोगों में चीख पुकार मच गई थी. वहीं हादसे के चलते आगरा से नोएडा आने वाली पूरी लेन पर भारी जाम भी लग गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला.

विज्ञापन

कड़ी मशक्कत से बुझाई गई आग

हादसे की सूचना मिलते ही 10 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिन्होंने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया. इससे पहले पूरे एक्सप्रेसवे को खाली करा दिया गया था. रूट डायवर्ट करके ट्रैफिक को दूसरे रास्ते से आगे रवाना किया गया. फिर क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड करके एक तरफ की लेन ट्रैफिक के लिए खोली गई. हादसे के बारे में पता चलते ही SSP श्लोक कुमार और DM सीपी सिंह भी मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त कर रहे हैं. हादसा कोहरे के कारण हुआ है, जीरो विजिबिलिटी के कारण ड्राइवर साफ-साफ नहीं देख पाए और सड़क पर खड़ी गाड़ी से टक्कर हो गई. उसके बाद पीछे एक के बाद एक वाहन टकराते चले गए.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मथुरा में हुए सड़क हादसे पर संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और घायलों के उपचार के निर्देश दिए. मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ