Jain Samvatsari 2023, चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने आगामी 19 सितंबर को संवत्सरी उत्सव के लिए सरकारी छुट्टी की घोषणा कर दी है। इस दिन प्रदेश के तमाम स्कूल-कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। उधर, इस फैसले के लिए एसएस जैन सभा भगवंत मान सरकार की प्रशंसा करते हुए प्रदेश के लोगों को इस दिन मांसाहार करने और परोसने से बचने की अपील की है।
गौरतलब है कि 19 सितंबर को जैन समाज का महान त्योहार संवत्सरी पड़ रहा है। समाज के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पंजाब की भगवंत मान सरकार ने इस विशेष दिन पर प्रदेश में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले को जैन समाज ने सराहनीय बताया और मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
इस बारे में मीडिया से रू-ब-रू हुए एसएस जैन सभा माछीवाड़ा के प्रधान धर्मपाल जैन ने लोगों से महावीर स्वामी के संदेश ‘जियो और जीने दो’ पर अमल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी जीभ के स्वाद के लिए जानवरों को नहीं मारने का प्रण लेना चाहिए, ताकि मांसाहार का पूरी तरह से त्याग किया जा सके। धर्मपल जैन और समाज के अन्य प्रबुद्ध लोगों ने सभी मांस, अंडा और मछली विक्रेताओं से अपील की है कि वो जैन समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए संवत्सरी के दिन (19 सितंबर) अंडे, मांस, मछली बेचने और परोसने से बचें और दुकानें पूरी तरह से बंद रखें।
संबंधित खबरें
परगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
14 hrs agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
1 day agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
1 day agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
2 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
2 days agoहमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
3 days agoश्री अकाल तख्त साहिब हमारे सभी के लिए सर्वोच्च हैं; श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
4 days agoक्लास बंद, एग्जाम रद्द, FIR दर्ज… जानें LPU जालंधर में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ और आज कैसे हैं हालात?
4 days agoLPU में देर शाम फिर बवाल, हिंसक भिड़ंत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंकीं, क्या बोले डीन?
4 days agoमुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines