Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

पंजाब

दुबई हनीमून पर गया सरदूलगढ़ का एक जोड़ा ईरान-इजरायल जंग के कारण फंसा

सरदूलगढ़ का नवविवाहित जोड़ा हनीमून के लिए दुबई गया था, लेकिन ईरान-इजरायल तनाव के कारण उड़ानें प्रभावित होने से वहीं फंस गया। परिवार ने भारत सरकार से सुरक्षित वापसी की अपील की है.

Author
Edited By : Bhawna Dubey Updated: Mar 2, 2026 17:27

हनीमून मनाने दुबई गए सरदूलगढ़ का एक नवविवाहित जोड़ा ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव के कारण फ्लाइट्स प्रभावित होने से दुबई में फंस गया है. परिवार गहरी चिंता में है और सरकार से उन्हें जल्द से जल्द भारत वापस लाने की अपील कर रहा है.

हाल ही में इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुए तनाव के दौरान दुबई घूमने गया मानसा जिले के सरदूलगढ़ का एक जोड़ा वहां फंस गया है. उनकी पहचान गुरप्रीत सिंह और रुपिंदर कौर के रूप में हुई है.

---विज्ञापन---

गुरप्रीत सिंह के पिता गुरजंत सिंह ने बताया कि उनके बेटे गुरप्रीत सिंह की शादी 22 फरवरी को हुई थी. 27 फरवरी को दोनों हनीमून के लिए दुबई गए थे और उनकी वापसी 3 मार्च को तय थी. लेकिन जंग जैसे हालात बनने और उड़ानों पर असर पड़ने के कारण दोनों दुबई में ही फंस गए हैं.

यह भी पढ़ें;पंजाब में पकने लगी है अकाली दल भाजपा गठबंधन की खिचड़ी? जानिए क्या कहते हैं

---विज्ञापन---

उन्होंने बताया कि परिवार की उनसे वीडियो कॉल पर बात हुई है और वे सुरक्षित हैं, लेकिन स्थिति को लेकर चिंता बनी हुई है. परिवार ने भारत सरकार से मांग की है कि उनके बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित भारत वापस लाया जाए.

यह भी पढ़ें;लॉ स्टूडेंट ने क्लासरूम में पहले लड़की को मारी गोली, फिर तीन सैकेंड में खुद को उड़ाया; VIDEO

First published on: Mar 02, 2026 05:27 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.