Chandigarh News: चडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) ने 36 नर्सिंग छात्रों के एक अजीबोगरीब फरमान जारी किया है। पीजीआईएमईआर की ओर से इसके लिए बाकायदा लिखित में नोटिस जारी है। आरोप है कि इन छात्रों ने पिछले महीने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें प्रसारण को आदेश के बाद भी नहीं सुना था।
पीजीआईएमईआर के अधिकारियों ने एक लिखित आदेश जारी किया था, जिसमें कहा था कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एजुकेशन (एनआईएनई) के सभी नर्सिंग छात्रों को परिसर में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए, जहां 30 अप्रैल को मन की बात का प्रसारण किया गया था।
पहली और तीसरी साल के छात्रों पर कार्रवाई
इस आदेश के बाद भी तीसरे साल के 28 छात्रों और पहली साल के 8 छात्रों ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को नहीं सुना था। जब उन्होंने छात्रों से सत्र में शामिल नहीं होने का कारण पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पीजीआईएमईआर के अधिकारियों ने सभी छात्रों को एक सप्ताह के लिए छात्रावास नहीं छोड़ने का आदेश दिया है।
जानकारी के मुताबिक संस्थान की ओर से नियमित गतिविधियों के रूप में कार्यक्रम में शामिल होने का आदेश जारी किया था। वहीं गुरुवार को जारी एक बयान में पीजीआईएमईआर ने नर्सिंग छात्रों को पीएम मोदी के प्रसारण को सुनने की अनुमति देने के अपने फैसले का बचाव किया।
काफी अहम मुद्दे पर बात की थी पीएम मोदी ने
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों के नियमित कोर्स गतिविधियों के रूप में काफी महत्वपूर्ण था। कार्यक्रम में विशेष चर्चा, गेस्ट लेक्चर समेत कई विशेषताएं थीं। संस्थान की ओर से कहा गया है कि अपने एक कार्यक्रम में पीएम ने अंग दान जैसे महान काम को बढ़ावा देने के लिए एक अंगदाता परिवार, जो पीजीआईएमईआर से संबंधित था, से बातचीत की थी। ये मनोबल बढ़ाने वाला एपिसोड था।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
20 hrs agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines