भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बीच पंजाव से एक बड़ी खबर सामने आई है। कल यानी सोमवार (12 मई) से पंजाब के सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिर्वसिटी सहित शैक्षणिक संस्थान रोजाना की तरह खुलेंगे। यह जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक्स पर पोस्ट कर दी है।
क्या कहा हरजोत सिंह बैंस ने?
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि सभी शैक्षणिक संस्थानों में नियमित कक्षाएं लगेंगी और परीक्षाएं भी पहले से जारी शेड्यूल के अनुसार होंगी। उन्होंने कहा कि हमें अपने बहादुर सैनिकों की बहादुरी पर बहुत गर्व है।
पंजाब यूनिवर्सिटी में 15 मई से होगी परीक्षा
चंडीगढ़ में स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी के एग्जामिनेशन कंट्रोलर ने रविवार को एक पत्र जारी कर कहा कि 10 मई, 2025 को जारी पिछले नोटिस में संशोधन करते हुए यह अधिसूचित किया जाता है कि सेमेस्टर परीक्षाओं का सामान्य कार्यक्रम 15 मई, 2025 से शुरू होगा। 13 और 14 मई, 2025 को निर्धारित परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं और इनके आयोजन की तारीख बाद में वेबसाइट पर शेयर की जाएंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिवर्तनों के बारे में नियमित रूप से वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
होशियारपुर में भी कल से खुलेंगे शिक्षण संस्थान
वहीं, होशियारपुर की डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण पैदा हुई आपातकालीन स्थिति को देखते हुए जिले के सभी स्कूल-कॉलेज 11 मई तक बंद कर दिए गए थे। उन्होंने कहा कि अब सीजफायर के बाद जिले में हालात बिल्कुल सामान्य हो गए हैं। इसलिए सोमवार से जिले के स्कूल-कॉलेज निर्धारित समय के अनुसार खुलेंगे। साथ ही उन्होंने तनावपूर्ण माहौल में स्थानीय निवासियों के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
11 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
23 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
2 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
2 days ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
3 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
3 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
3 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines