Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

संवैधानिक मूल्यों के साथ छेड़छाड़ हरगिज़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने शहीद ए आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में कसम उठाने समय पर यह प्रण किया था कि राज्य के लोगों को एक साफ-सुथरा और सभ्य प्रशासन मुहैया करवाया जाएगा। इसमें कोई भी कोताही और संवैधानिक मूल्यों के साथ छेड़छाड़ सहन नहीं की […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Aug 21, 2022 10:31
पंजाब
पंजाब

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने शहीद ए आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में कसम उठाने समय पर यह प्रण किया था कि राज्य के लोगों को एक साफ-सुथरा और सभ्य प्रशासन मुहैया करवाया जाएगा। इसमें कोई भी कोताही और संवैधानिक मूल्यों के साथ छेड़छाड़ सहन नहीं की जाएगी।

इसी सिलसिले को आगे चलाते हुए ख़ाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के विभाग की तरफ से शनिवार को एक अधिकारी डिप्टी डायरेक्टर राकेश कुमार सिंगला को अपने फर्ज़ में कोताही करने और जरूरी तथ्य छिपाने के कारण बरखास्त कर दिया गया है।

---विज्ञापन---

शनिवार को यहां यह जानकारी देते हुए राज्य के खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि उक्त अधिकारी ने पंजाब सिवल सर्विसिज रूल्ज़, 1970 का घोर उल्लंघन करते हुए यह तथ्य सरकार से छिपाया कि उसने साल 2006 से कैनेडा की पी. आर. हासिल की हुई है। उन्होंने आगे बताया कि उपरोक्त अधिकारी को साल 2017 में चार्जशीट किया गया था और जनवरी 29, 2019 को दोष सिद्ध हो गए थे।

मंत्री कटारूचक्क ने यह भी बताया कि इन सभी मामलों की जांच एक सेवामुक्त जज और विभाग के एक अधिकारी द्वारा की गई थी। उन्होंने आगे कहा कि उक्त अधिकारी को दोषों की कापी मुहैया करवाई गई थी और निजी सुनवाई का मौका दिया गया था। परन्तु यह अधिकारी सुनवाई में शामिल नहीं हुआ। इसके मद्देनज़र उक्त अधिकारी को शनिवार को बरख़ास्त कर दिया गया है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 21, 2022 10:31 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.