West Bengal Assembly Election 2026: बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट, 19 उम्मीदवारों को दिया टिकट

West Bengal Assembly Election 2026: बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है, जिसमें कई नए चेहरों को मौका दिया गया है.

BJP Candidate List for West Bengal

Credit: Social Media

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी तीसरी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में पार्टी ने कई नए चेहरों को मौका दिया है, वहीं कुछ पुराने और अनुभवी नेताओं पर भी भरोसा जताया गया है. बीजेपी की इस तीसरी लिस्ट में राज्य के अलग-अलग जिलों और महत्वपूर्ण सीटों के लिए 19 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. पार्टी ने इस बार उम्मीदवारों के चयन में सामाजिक समीकरण, क्षेत्रीय संतुलन और जीत की संभावनाओं को ध्यान में रखा है. खास बात ये है कि कई ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है जो लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं.

ये भी पढ़ें: TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, ब्लू बीकन विवाद से गरमाई बंगाल की राजनीति

विज्ञापन

19 उम्मीदवारों का नाम शामिल

बीजेपी ने कूचबिहार दक्षिण से रथीन्द्र नाथ बोस, राजगंज (एससी) से दिनेश सरकार (हराधन सरकार), इस्लामपुर से चित्रजीत रॉय, हेमताबाद (एससी) से हरिपद बर्मन, इंग्लिश बाजार से अमलन भादुरी, शांतिपुर से स्वपन दास, पानी हाटी से रत्ना देबनाथ को टिकट दिया है. इसके अलावा हावड़ा मिडिल से बिप्लब मंडल और उत्तरपाड़ा से दीपांजन चक्रवर्ती को उम्मीदवार चुना है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी इस चुनाव में अपनी रणनीति को और मजबूत करने के लिए लगातार नए चेहरों और स्थानीय नेताओं को आगे बढ़ा रही है. पार्टी का मकसद राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करना और सत्तारूढ़ दल को कड़ी टक्कर देना है. इस सूची में कुछ ऐसे नाम भी शामिल हैं जो पहले बाकी दलों से जुड़े रहे हैं और हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं. इससे साफ है कि पार्टी चुनाव जीतने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है और मजबूत उम्मीदवारों को मैदान में उतार रही है.

कितने उम्मीदवारों का हो चुका है ऐलान

इससे पहले पहले बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. पार्टी ने रूपा गांगुली को सोनारपुर साउथ सीट से टिकट दिया है. इसके अलावा पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रामाणिक को माथाभांगा (SC) से प्रत्याशी चुना है. पार्टी ने मेक्लिगंज से दधिराम रॉय, मदारीहाट से लक्ष्मण लिम्बु, धुपगुड़ी से नरेश चंद्र रॉय, मयनागुड़ी से कौशिक रॉय, जलपाईगुड़ी से अनंत देब अधिकारी,दार्जिलिंग से नोमन राय, इटाहार से सबिता बर्मन, फरक्का से सुनील चौधरी, जांगीपुर से चित्तो मुखर्जी, रानी नगर से राणा प्रताप सिंह रॉय को उम्मीदवार बनाया. पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है. बीजेपी, तृणमूल कांग्रेस और बाकी दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ