Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

Punjab: शहीद करनैल सिंह के शहीदी दिवस पर 15 अगस्त को होगा राज्य स्तरीय समारोह, CM मान करेंगे अध्यक्षता

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने 15 अगस्त को शहीद करनैल सिंह ईसड़ू के शहीदी दिवस के मौके पर उनके पैतृक गांव ईसड़ू, खन्ना (लुधियाना) के नज़दीक राज्य स्तरीय समारोह करवाने का फैसला किया है। इस संबंधी मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने आज यहाँ बताया कि इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Aug 10, 2022 12:35
करनैल सिंह
करनैल सिंह

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने 15 अगस्त को शहीद करनैल सिंह ईसड़ू के शहीदी दिवस के मौके पर उनके पैतृक गांव ईसड़ू, खन्ना (लुधियाना) के नज़दीक राज्य स्तरीय समारोह करवाने का फैसला किया है। इस संबंधी मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने आज यहाँ बताया कि इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे।

गौरतलब है, कि शहीद करनैल सिंह ईसड़ू का शहीदी दिवस हरेक वर्ष उनके पैतृक गांव में 15 अगस्त को मनाया जाता है। प्रवक्ता ने बताया कि इस वर्ष राज्य सरकार ने इस दिन राज्य स्तरीय समारोह करवाने का फ़ैसला किया है, जिसमें मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट साथी शहीद को श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 10, 2022 12:35 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.