Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

Parkash Singh Badal: प्रकाश सिंह बादल की बिगड़ी तबियत, PGI चंडीगढ़ में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल की तबियत अचानक बिगड़ने की खबर आ रही है। 95 साल के प्रकाश सिंह बादल को चंडीगढ़ स्थित PGI में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पिछले दो-तीन दिनों से हलका बुखार था। फिलहाल प्रकाश […]

Author
Edited By : Pankaj Mishra Updated: Sep 4, 2022 13:02

नई दिल्ली: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल की तबियत अचानक बिगड़ने की खबर आ रही है। 95 साल के प्रकाश सिंह बादल को चंडीगढ़ स्थित PGI में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पिछले दो-तीन दिनों से हलका बुखार था। फिलहाल प्रकाश सिंह बादल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। PGI के डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है और उनके टेस्ट किए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि प्रकाश सिंह बादल को कोरोना भी हो चुका है। इसी साल जनवरी महीने में वह चेकअप के लिए लुधियाना के प्राइवेट अस्पताल आए थे। यहां उनके कोविड पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई थी। हालांकि बाद में वह इससे रिकवर हो गए थे। इसके बाद मोहाली और PGI में पहले भी उनकी सेहत की जांच की जा चुकी है।

---विज्ञापन---

गौरतलब है कि प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पंजाब में प्रकाश सिंह बादल सबसे ज्यादा वक्त तक मुख्यमंत्री रहे हैं। वो 18 साल 340 दिन मुख्यमंत्री रहे। प्रकाश सिंह बादल पंजाब के सबसे युवा मुख्यमंत्री रहे हैं। 1977 में जब वह पहली बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने उस समय उनकी उम्र महज 43 साल थी। वह 1997, 2007 और 2012 में भी पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। प्रकाश सिंह बादल लंबी विधानसभा सीट से 11 बार विधायक रह चुके हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 04, 2022 01:02 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.