पंजाब: चीमा ने राजस्व पटवारियों और कानूनगो को उनके मुख्य मुद्दों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया

harpal singh cheema, punjab news, punjab aap

हरपाल सिंह चीमा

विज्ञापन

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने राजस्व विभाग के पटवारियों और कानूनगो को आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज़ मांगों और मसलों को जल्दी हल किया जाएगा।

आज यहां अपने दफ़्तर में राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा की हाजिऱी में रैवेन्यू पटवार यूनियन और रैवेन्यू कानूनगो एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग के दौरान वित्त मंत्री ने उनकी माँगों और मसलों को हमदर्दी से सुना।

विज्ञापन

राजस्व विभाग में पटवारियों की कमी संबंधी वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार ने पहले दिन से ही भर्ती मुहिम शुरू कर दी थी और इसी के अंतर्गत राजस्व विभाग में 700 पटवारियों की भर्ती जल्द ही की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सभी खाली पदों को भरने के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

वित्त विभाग से सम्बन्धित यूनियनों के मुद्दों पर चर्चा करते हुए स. चीमा ने कहा कि उनकी माँगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और वित्त विभाग के नियमों और शर्तों के अनुसार सभी जायज़ माँगों को जल्द ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज़रूरत पडऩे पर इस सम्बन्धी जल्द ही यूनियनों के साथ एक और मीटिंग भी बुलाई जाएगी।

मीटिंग में के.ए.पी. सिन्हा, अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्तीय कमिश्नर, राजस्व एवं पुनर्वास और गुरप्रीत कौर सपरा, सचिव वित्त भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ