पंजाब की जनता संसद में अब खुद रखेगी अपनी बात, राघव चड्ढा ने जारी किया नंबर

राघव चड्ढा

राघव चड्ढा

विज्ञापन

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी(आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के लोगों की आवाज मजबूत करने के लिए अपनी तरह की एक नई पहल करते हुए एक नंबर जारी किया है, जिस पर लोग कॉल कर अपना सुझाव दे सकते हैं। नम्बर पर कॉल कर लोग राघव चड्ढा को बता सकते हैं कि किस मुद्दे को संसद में उठाया जाना चाहिए।

चड्ढा ने कहा कि वह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान कल्याणकारी नीतियां लागू करने के तौर-तरीके से काफी प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति 9910944444 पर कॉल कर अपना सुझाव दर्ज करा सकता है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस नंबर के जरिए पंजाब के लोग संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों पर अपने सुझाव और फीडबैक भेज सकते हैं। लोग इस नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए वीडियो या दस्तावेज भी साझा कर सकते हैं।

राघव चड्ढा ने कहा कि “इस पहल का उद्देश्य सुझाव मांगना और 3 करोड़ लोगों की चिंताओं को दूर करना है। इसके माध्यम से लोग सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं। मैं पंजाब के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि मैं उनकी हर चिंता का समाधान करना जारी रखूंगा और हेल्पलाइन पर हमें मिलने वाले हर सुझाव को एजेंडे में शामिल करूंगा।”

इससे पहले सांसद राघव चड्ढा ने लोगों की आवाज उठाते हुए देश में ईंधन की बढ़ती कीमतों, पंजाब के गिरते भूजल स्तर, किसान विरोधी नीतियों और पंजाब के कल्याण के लिए कई अन्य जनहित मुद्दों को संसद में उठाया था। चड्ढा ने कहा कि वह पंजाब के लोगों के मुद्दे को संसद में लगातार उठाते रहेंगे और पूरी लगन के साथ संसद में उनके हितों की रक्षा करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ