Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मुंबई

कौन हैं रितु तावड़े? जो होंगी बीएमसी की अगली मेयर, BJP ने किया ऐलान

बीजेपी के इतिहास में पहली बार कोई नेता मुंबई का मेयर बना है। इसको लेकर बीजेपी में काफी खुशी है। बीजेपी ने रितु तावड़े के नाम का ऐलान किया है। तावड़े लगातार तीन सालों से घाटकोपर सीट से चुनाव जीत रही हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Feb 7, 2026 12:13

बीजेपी ने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (BMC) के लिए नए मेयर का ऐलान कर दिया है। अब रितु तावड़े बीएमसी की नई मेयर होंगी। ऋतु बीजेपी की सीनियर कॉर्पोरेटर हैं। इस बार उन्होंने वार्ड नंबर 132 से जीत हासिल की थी।

बता दें कि रितु तावड़े साल 2012 में पहली बार वार्ड नंबर 127 से चुनाव जीती थीं। 2017 में घाटकोपर के वार्ड नंबर 121 से चुनी गई थीं। इसके बाद 2025 के चुनाव में ऋतु ने वार्ड नंबर 132 से जीत हासिल की थी। इससे पहले रितु मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की एजुकेशन कमिटी की चेयरमैन रह चुकी हैं। उन्हें मेयर पद का मज़बूत दावेदार माना जा रहा था।

---विज्ञापन---

रितु तावडे़ घाटकोपर से लगातार तीसरी बार पार्षद चुनी गई हैं। तावड़े को ज़मीनी स्तर पर सक्रिय रहने और नागरिक मुद्दों को कुशलता से सुलझाने के लिए जाना जाता है। मराठा समुदाय से होने के बावजूद उन्होंने गुजराती बहुल वार्ड में अपनी अच्छी पकड़ बनाई है। उन्होंने 2012 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था।

यह भी पढ़ें: कौन हैं शिवसेना ने संजय शंकर घाड़ी? बनेंगे BMC के डिप्टी मेयर

---विज्ञापन---

बीजेपी के लिए पहली बार ये मौका होगा जब पार्टी का कोई नेता मुंबई का मेयर बनेगा। हाल ही में बीएससी की सभी 227 सीटों पर चुनाव हुए। इसमें बीजेपी 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। हालांकि बहुमत से दूर रही। साथ ही महायुति की सहयोगी पार्टी शिवसेना (शिंदे) को 29 सीटें मिलीं। इस प्रकार महायुति गठबंधन को कुल 118 सीटें मिलीं। वहीं विपक्षी पार्टी शिवसेना यूबीटी ने 65 और कांग्रेस ने 24 जीतों पर जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें: आंकड़े नहीं, फिर भी बाजी मार सकते हैं उद्धव ठाकरे? समझिए एक ‘सिक्के’ का खेल जो पलट देगा BMC का गेम

First published on: Feb 07, 2026 11:09 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.