डोंबिवली में गुढी पाडवा का भव्य उत्सव: 150 फीट ऊंची ‘महागुढी’ बनी आकर्षण का केंद्र

डोंबिवली में गुढी पाडवा पर भव्य नववर्ष स्वागत यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें 150 फीट ऊंची ‘महागुढी’ आकर्षण का केंद्र बनी. सांस्कृतिक झांकियों और देशभक्ति की झलक के साथ इस आयोजन ने परंपरा और उत्साह का अनोखा संगम पेश किया. पढ़िए मुंबई से राहुल पांडे की रिपोर्ट.

Untitled design - 2026-03-20T213713.881

गुढी पाडवा के पावन अवसर पर महाराष्ट्र के डोंबिवली शहर में आयोजित नववर्ष स्वागत यात्रा इस बार भव्यता और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आई. इस वर्ष का सबसे बड़ा आकर्षण रहा नेहरू मैदान में स्थापित की गई 150 फीट ऊंची विशाल ‘महागुढी’, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

विज्ञापन

भाजपा महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने इस भव्य गुढी को “विशाल हिंदुत्व और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक” बताया. उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल परंपराओं को जीवित रखने का माध्यम है, बल्कि युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास भी है.

विज्ञापन

डोंबिवली में नववर्ष स्वागत यात्रा का यह 28वां वर्ष था. इस सांस्कृतिक पहल की शुरुआत श्री गणेश मंदिर संस्थान के माध्यम से की गई थी, जिसका उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना था. चव्हाण ने इस पहल का श्रेय भाजपा और संघ परिवार से जुड़े आबासाहेब पटवारी और सुधीर जोगळेकर को दिया, जिन्होंने इसे एक मजबूत सांस्कृतिक और राष्ट्रवाद की भावना को प्रस्तुत किया.

विज्ञापन

इस वर्ष की शोभायात्रा में दो विशेष झांकियों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया. ये झांकियां ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वें वर्ष पर आधारित थीं. इन झांकियों के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया.

इस पूरे आयोजन में डोंबिवलीकरों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिसने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि परंपरा और देशभक्ति का संगम समाज को एक नई ऊर्जा देता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ