The Kerala Story: ‘द केरला स्टोरी’ के कास्ट मेंबर को घर से बाहर नहीं निकलने की धमकी मिली है। जानकारी के बाद मुंबई पुलिस ने पीड़ित को सुरक्षा मुहैया कराई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के कास्ट मेंबर को एक अनजान नंबर से धमकी भरा मैसेज मिला।
पुलिस के अनुसार, फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने पुलिस को बताया कि कास्ट मेंबर्स में से एक को एक अनजान नंबर से मैसेज आया है। पुलिस ने कहा, “संदेश ने उक्त व्यक्ति को घर से अकेले बाहर नहीं निकलने की धमकी दी और कहा कि उन्होंने कहानी दिखाकर अच्छा काम नहीं किया।”
और पढ़िए – West Bengal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे बंगाल, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
https://twitter.com/ANI/status/1655696447810179072
पीड़ित ने नहीं की लिखित शिकायत, FIR दर्ज नहीं
पुलिस ने कास्ट मेंबर को सुरक्षा प्रदान की लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई क्योंकि उन्हें अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। उधर, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार ने शांति बनाए रखने और राज्य में नफरत और हिंसा की घटनाओं से बचने के लिए फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ पर प्रतिबंध लगा दिया।
पश्चिम बंगाल फिल्म पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला राज्य बना है। फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “यह नफरत और हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए है।” सीएम ने राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि फिल्म को उन सभी सिनेमाघरों से हटा दिया जाए जहां यह दिखाई जा रही है।
ममता सरकार के फैसले के खिलाफ कानूनी विकल्प अपनाएंगे प्रोड्यूसर
प्रतिबंध पर प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ कानूनी विकल्प अपनाएंगे। शाह ने एएनआई से कहा, “अगर राज्य सरकार हमारी बात नहीं सुनेगी, तो हम कानूनी रास्ते तलाशेंगे। हालांकि, हम जो भी रास्ता अपनाएंगे, वह कानूनी सलाह पर आधारित होगा।”
और पढ़िए – The Kerala Story: ‘हम लीगल एक्शन लेंगे…’, बंगाल में ‘द केरला स्टोरी’ पर प्रतिबंध से भड़के प्रोड्यूसर विपुल शाह
सुदीप्तो सेन की ओर से निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित, इस फिल्म का केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने तीखा विरोध किया, जिन्होंने इसे आरएसएस प्रचार बताया है। ‘द केरला स्टोरी’ में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी और सोनिया बलानी मुख्य भूमिका में हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines