West Bengal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे बंगाल, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

amit shah, nanded

amit shah file photo

West Bengal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बंगाल के अपने एक दिवसीय दौरे पर कोलकाता में हैं। शाह शाह अपनी यात्रा के दौरान लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

शाह की राजकीय यात्रा आज सुबह कोलकाता के जोरासांको ठाकुरबारी में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शुरू होगी। शाह बाद में भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में इंटीग्रेटेड-चेक पोस्ट पेट्रापोल में लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और बीएसएफ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

और पढ़िए – ‘खुद को जागीरदार समझती है BRS’, तेलंगाना में बोलीं प्रियंका गांधी, इंदिरा का नाम लेकर लोगों से जोड़ा भावनात्मक रिश्ता

दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा भूमि बंदरगाह है ICP पेट्रापोल

बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित ICP पेट्रापोल, दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा भूमि बंदरगाह है। यह पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर से लगभग 80 किमी की दूरी पर स्थित है।

गृह मंत्री शाम को कोलकाता के साइंस सिटी में फुल डोम फिल्म ‘ल्यूमिनरीज ऑफ बंगाल’ की रिलीज से जुड़े एक कार्यक्रम और विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन में भी शामिल होंगे।

और पढ़िए – मणिपुर हिंसा में अब तक 60 लोगों की मौत, सीएम बीरेन सिंह बोले- उपद्रवियों का पता लगाने के लिए होगी हाई लेवल जांच

गृह मंत्री की पश्चिम बंगाल की दिन भर की यात्रा कोलकाता के साइंस सिटी में खोला हवा द्वारा रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती समारोह में उनकी भागीदारी के साथ समाप्त होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ