---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, पुणे के अस्पताल में हुए भर्ती

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP- शरद पवार गुट) प्रमुख शरद पवार को पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें गले में संक्रमण और बुखार की शिकायत थी, जिसके बाद डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. बताया गया है कि पवार पहले बारामती में थे और वहीं प्राथमिक इलाज लिया था, लेकिन तबीयत पूरी तरह ठीक न होने पर उन्हें आगे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया.

मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में शरद पवार के साथ उनकी बेटी और एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले और दामाद सदानंद सुले मौजूद हैं. हाल के दिनों में भतीजे अजित पवार की अचानक मृत्यु के बाद शरद पवार लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय थे. इस हादसे के चलते उनकी तबीयत पर भी असर पड़ा. फिलहाल शरद पवार डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका इलाज जारी है.

---विज्ञापन---

वहीं, शरद पवार की तबीयत को लेकर एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने जानकारी दी है. उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, ‘बाबा को सीने में कंजेशन हो गया है और उन्हें 5 दिन का एंटीबायोटिक्स कोर्स लेना होगा. अच्छी बात यह है कि बाकी सभी वाइटल पैरामीटर नॉर्मल हैं. आपकी शुभकामनाओं और लगातार सपोर्ट के लिए आप सभी का धन्यवाद. सभी डॉक्टरों को दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद.’

First published on: Feb 09, 2026 03:03 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola