अभी तहव्वुर राणा फिर नीरव मोदी को भी लाएंगे... शिवसेना नेता संजय राउत के निशाने पर केंद्र सरकार

Sanjay Raut on Amit Shah and Eknath Shinde: शरद पवार की पार्टी NCP के नेता संजय राउत ने एक बार फिर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। संजय राउत ने गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

sanjay raut

sanjay raut

Sanjay Raut on Amit Shah and Eknath Shinde: शिवसेना उद्धव ठाकरे के नेता संजय राउत अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। इस बार संजय राउत के निशाने पर केंद्र सरकार है। संजय राउत ने तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर चुप्पी तोड़ी है। इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर जमकर निशाना साधा है।

विज्ञापन

लिस्ट बहुत लंबी है

संजय राउत का कहना है कि न्यायिक प्रक्रिया चलती रहती है। अभी तहव्वुर राणा को ला रहे हैं। इसके बाद नीरव मोदी को भी लाना है। दाऊद इब्राहिम को लाना है और टाइगर मेमन को भी वापस लाना है। अभी यह सूची काफी लंबी है।

विज्ञापन

संजय राउत ने क्या कहा?

गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए संजय राउत ने कहा कि अमित शाह महाराष्ट्र आते हैं तो महाराष्ट्र के नेताओं पर कीचड़ उछालते हैं और उन्हें बदनाम करते हैं। अमित शाह गृह मंत्री हैं। मगर जब देश में सहकार आंदोलन हुआ था, तब वो पैदा भी नहीं हुए थे। वो जो भी कहते हैं, उसमें कोई बड़ी बात नहीं है।

विज्ञापन

उद्योगपतियों पर बनाते हैं दबाव

संजय राउत ने कहा कि जो लोग कांग्रेस और राष्ट्रवादी पार्टी में हैं, उन्हें तोड़ने के लिए सहकारी संस्थानों के संचालकों पर झूठे केस दर्द किए जाते हैं। उन पर दबाव बनाया जाता है। केंद्र सरकार मुंबई के कई उद्योगपतियों को दिल्ली बुलाती है और उन पर दबाव डालती है। यह इनकी कार्यप्रणाली है।

विज्ञापन

कोविड काल में हुआ घोटाला

संजय राउत ने गुजरात सरकार पर घोटाले का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में गुजरात की सहकारी बैंकों में घोटाले हुए। इस घोटाले के बारे में दुनिया जानती है। अगर एक उद्योग बंद हो जाता है, तो हजारों परिवारों को नुकसान होता है।

एकनाथ शिंद पर की टिप्पणी

संजय राउत के अनुसार वो बीजेपी के नेता हैं और अमित शाह पर टीका करना सही बात नहीं है, वो बीजेपी के नेता है। मगर एकनाथ शिंदे तो महाराष्ट्र के नेता हैं। उन्हें जवाब देने की जरूरत नहीं है? एकनाथ शिंदे किसी काम के नहीं हैं। एकनाथ शिंदे मजबूर हैं। अमित शाह महाराष्ट्र को तोड़ने पर तुले हैं। वो राज्य की अस्मिता पर चोट कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

सरकार पर फडणवीस का नियंत्रण नहीं

संजय राउत का कहना है कि कई नेताओं पर ईडी दबाव डाल रही है। मगर यह हम पर लागू नहीं होगा। हम खुलकर जवाब देंगे और ऐसा जवाब देंगे कि आपको (अमित शाह) 72 घंटे तक बाथरूम में रहना पड़ेगा। यह सरकार बहुत गड़बड़ है। ठाणे के मंत्री क्या कर रहे हैं? हर गुट का अपना मुख्यमंत्री है। देवेंद्र फडणवीस का सरकार पर कोई नियंत्रण नहीं है।

कराड संपत्ति मामले पर तोड़ी चुप्पी

कराड संपत्ति मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा कि प्रफुल्ल पटेल की संपत्ति जब्त की गई थी, लेकिन फिर छोड़ दी गई। कई लोगों की संपत्ति जब्त करने का नोटिस आया, लेकिन वो बीजेपी में चले गए तो सब माफ हो गया। वाल्मिकी कराड की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त हुई होगी। कल को यही बीजेपी उसे संत घोषित कर देगी और महा मंडलेश्वर बना देगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ