पार्किंग स्पेस नहीं तो नहीं खरीद पाएंगे कार, इस राज्य में ऐसा नियम लाएगी सरकार

Car Parking Rule in Maharashtra: महाराष्ट्र में गाड़ियों की पार्किंग की समस्या बढ़ती जा रही है। जिसको देखते हुए सरकार गाड़ी खरीदने वालों के लिए नया नियम लाने का विचार कर रही है।

Car Parking Rule in Maharashtra

Car Parking Rule in Maharashtra: महाराष्ट्र को लेकर कहा जाता है कि यहां के लोगों का सबसे ज्यादा समय ट्रैफिक में जाता है। इसी ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए देवेंद्र फडणवीस सरकार राज्य नई पॉलिसी पर विचार कर रही है। जिसके लागू होने के बाद कार खरीदने से पहले खरीदार को पार्किंग स्पेस की जानकारी देनी होगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह मुंबई में ट्रैफिक को कम करने के लिए सरकार की रणनीति का एक हिस्सा है।

पार्किंग का नया नियम क्या होगा?

महाराष्ट्र सरकार गाड़ियों की पार्किंग की समस्या को देखते हुए नई पॉलिसी लाने के बारे में सोच रही है। जिसके तहत, कार खरीदारों को गाड़ी लेने से पहले यह बताना होगी कि उनके पास पार्किंग स्पेस है कि नहीं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुंबई में ट्रैफिक को कम करने के लिए यह सरकार की रणनीति है। इस पॉलिसी को लागू करने का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कार मालिकों को उनका पार्किंग एरिया मिले। हालांकि, सीएम ने इस योजना के बारे में यही कहा कि जल्द ही इसे लागू किया जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)

राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने भी इस समस्या पर बात करते हुए कहा था कि सरकार ट्रैफिक की समस्या को खत्म करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि घनी आबादी वाले शहरों में ट्रैफिक समस्या बढ़ती जा रही है। कई लोग 1 बीएचके के फ्लैट में रहते हैं, जो अपनी कारों को सड़कों पर खड़ी कर देते हैं, इसी से जाम लगता है।

आपको बता दें कि अभी मुंबई में पब्लिक पार्किंग सुविधाएं दी जाती हैं, जिसके लिए एक ऐप भी लाया गया है। इसके जरिए लोग पब्लिक पार्किंग खोज सकते हैं। जहां से लोग पार्किंग स्पेस किराए पर ले सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ