डोंबिवली का नया विश्व रिकॉर्ड… 9,111 महिलाओं ने एक साथ किया 'लेझीम', सांगली का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

इससे पहले यह रिकॉर्ड महाराष्ट्र के सांगली के नाम दर्ज था. यह जानकारी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लंदन से आए अधिकारी स्वप्नील डांगरेकर ने दी. (राहुल पांडे की रिपोर्ट)

Women day

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुंबई के पास ठाणे के डोंबिवली में एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है. डोंबिवली और कल्याण तालुका की 9,111 महिलाओं और छात्राओं ने एक साथ सामूहिक लेझीम वादन करते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाकर डोंबिवली के गौरव में एक और स्वर्णिम उपलब्धि जोड़ दी है. इतना ही नहीं इन महिलाओं ने सांगली जिले का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है.

विज्ञापन

टूटा सांगली का रिकॉर्ड

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक रविंद्र चव्हाण के मार्गदर्शन में डोंबिवलीकर एक सांस्कृतिक परिवार और कल्याण तालुका शारीरिक शिक्षण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सामूहिक लेझीम वादन कार्यक्रम में रविवार को श्री संत सावळाराम क्रीडा संकुल मैदान में ठाणे जिले की सैकड़ों स्कूलों की छात्राएं और महिलाएं एकत्रित हुईं. कुल 9,111 प्रतिभागियों ने एक साथ लेझीम कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया.

विज्ञापन

इससे पहले यह रिकॉर्ड महाराष्ट्र के सांगली के नाम दर्ज था. यह जानकारी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लंदन से आए अधिकारी स्वप्नील डांगरेकर ने दी. उन्होंने बताया कि सांगली में इससे पहले 7,338 महिलाओं ने एक साथ लेझीम वादन कर यह रिकॉर्ड बनाया था, जिसे रविवार को डोंबिवली में तोड़ दिया गया.

करीब साढ़े पांच मिनट तक विभिन्न प्रात्यक्षिक प्रस्तुत करते हुए महिलाओं ने यह रिकॉर्ड कायम किया. इस अवसर पर स्वप्नील डांगरेकर ने विधायक रविंद्र चव्हाण की पत्नी सुहासिनी रविंद्र चव्हाण को विश्व रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र और पदक हस्तांतरित किया.

विज्ञापन

पीएम मोदी के संकल्प से प्रेरित

इस मौके पर रविंद्र चव्हाण ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लेझीम हमारी परंपरा और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष शारीरिक व्यायाम को बढ़ावा देने और विश्व के सामने सशक्त भारत का उदाहरण प्रस्तुत करने का संकल्प लिया है. उसी भावना से महिलाओं और छात्राओं ने एक साथ आकर यह अनोखा रिकॉर्ड बनाया है. डोंबिवलीकर होने के नाते मुझे इस पर अत्यंत गर्व है और मैं यह रिकॉर्ड भारत माता को समर्पित करता हूं. उन्होंने कल्याण तालुका शारीरिक शिक्षण समिति का भी आभार व्यक्त किया और शिक्षकों व विद्यार्थियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं.

डोंबिवली में नया विश्व रिकॉर्ड

इस दौरान पूरा परिसर भारत माता की जय, जय श्रीराम और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा. हर किसी के चेहरे पर विश्व रिकॉर्ड बनने की खुशी साफ झलक रही थी. लेझीम की गूंज चारों ओर सुनाई दे रही थी. ढोल-ताशों की गूंज के बीच हजारों डोंबिवलीकरों ने इस उपलब्धि का जोरदार स्वागत किया और सभी प्रतिभागियों की सराहना की. इस भव्य आयोजन के साक्षी बनने के लिए डोंबिवलीकर सुबह से ही मैदान में जुटने लगे थे. जैसे ही विश्व रिकॉर्ड की घोषणा हुई, पूरे परिसर में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ