धुले में आवारा कुत्ते का आतंक: पेट्रोल पंप कर्मचारी समेत 17 लोगों को काटा, CCTV में कैद

महाराष्ट्र के धुले शहर के बारापत्थर इलाके में आवारा कुत्ते ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाली महिला और एक मजदूर समेत 17 लोगों को काट लिया. घटना CCTV में कैद हुई। सभी घायलों का इलाज भाऊसाहेब हिरे अस्पताल में चल रहा है. पढ़िए मुंबई से पवन मराठे की रिपोर्ट.

Untitled design (71)

धुले – धुळे शहर मे आवारा कुत्ते का खौफ देखने को मिला है. शहर के बारापत्थर इलाके मे पेट्रोल पंप पर काम करनेवाली महिला समेत मजदूर को काटने की घटना सामने आई है. इस घटना मे महिला कर्मचारी का हात की कलाई और मजदुर का कान काटने पर काफी हडकंप मच गया है. इन दोनो समेत 17 लोगो को काटने की जानकारी स्थानीय नागरिक ने दीहै. महिला को कुत्ते ने काटने की घटना सीसीटीव्ही कॅमेरा मे कैद हो गई है.

विज्ञापन

संगीता गणेश सूर्यवंशी (40) और मोहसीन शाह (32) ये दोनो के साथ परीसर के 17 और लोगो को आवारा कुत्ते ने काटा है. इन सभी बाधित लोगो पर भाऊसाहेब हिरे अस्पताल मे इलाज चल रहा है. इस आवारा कुत्ते का परिसर में खौफ फेल गया है. स्थानीय लोगो ने अपने सुरक्षा के लिए हात मे दंडे लेकर खडे हुए देखने को मिले.

विज्ञापन

आवारा कुत्ते के काटने से परिसर के नागरिको मे डर का माहोल हो गया है. पिछले दो दिनों में शहर के बारापत्थर इलाके में सड़क से गुजर रहे और इलाके में काम कर रहे कई लोगों को आवारा कुत्तों द्वारा काटने की कई घटनाएं सामने आई हैं। इस वजह से गुस्साए लोगों ने नगर निगम प्रशासन से इन आवारा कुत्तों का बंदोबस्त करने की मांग की है.

विज्ञापन

गुस्सा हुये लोगो ने नगर निगम के कार्य प्रणाली पर सवाल उपस्थित करते हुए नाराजगी जताई है. नगर निगम प्रशासन ने कुछ महीने पहले कुत्तों की नसबंदी का काम शुरू किया था, ताकि आवारा कुत्ते लोगों को परेशान न करें. हालांकि, काम चलने के बावजूद यह बात सामने आई है कि आवारा कुत्ते अभी भी लोगो को काट रहे है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ