हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऑफिस में IT कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत, बाथरूम में मिली बॉडी; कब और कहां हुआ हादसा?

Maharashtra News: एक नामी कंपनी के आईटी कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत होने का मामला सामने आया है। कर्मचारी की जान ऑफिस के बाथरूम में गई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला कब और कहां सामने आया है? विस्तार से इसके बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन

Nagpur News: महाराष्ट्र की एक नामी कंपनी के कर्मचारी की ह्रदय गति रुकने से मौत होने का मामला सामने आया है। कंपनी के ऑफिस में बने बाथरूम में कर्मचारी की मौत हुई। बताया जा रहा है कि आईटी कर्मचारी की उम्र 40 साल थी। नागपुर शहर में मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की पहचान नितिन एडविन माइकल के तौर पर हुई है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें:दो दिन में दो बार गोलियों से गूंजा बिहार का ये जिला, अब राह चलते शख्स को मारी गोली; क्या थी वजह?

नितिन एचसीएल टेक्नोलॉजी में वरिष्ठ विश्लेषक के पद पर तैनात थे। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। सोनेगांव पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मिहान इलाके में स्थित कंपनी के कार्यालय में शाम सात बजे एक शख्स के बाथरूम में बेहोश पाए जाने की सूचना मिली थी। सहकर्मी शख्श को नागपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) लेकर गए थे। यहां डॉक्टरों ने नितिन को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

सोनेगांव पुलिस के अनुसार मामले में आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती तौर पर पता लगा है कि दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है। पुलिस अभी जांच कर रही है। नितिन के परिवार में उसकी पत्नी और छह साल का बेटा है।

महोबा में सामने आया था ऐसा मामला

इस तरह का एक मामला कुछ दिन पहले यूपी के महोबा में भी सामने आया था। 19 जून को एक निजी बैंक में कर्मचारी काम करते-करते बेहोश हो गया था। कबरई स्थित एक प्राइवेट बैंक में 30 साल के राजेश शिंदे बेहोश हो गए थे। बगल में बैठे उनके साथी ने आवाज लगाकर सभी सहकर्मियों को बुलाया था। इसके बाद राजेश को अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया था। मृतक बिवांर गांव का रहने वाला था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:रील के चक्कर में ये कैसा पागलपन! 30 फीट ऊंचे साइन बोर्ड पर चढ़ा युवक, पुशअप करते वीडियो वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola