---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

दो दिन में दो बार गोलियों से गूंजा बिहार का ये जिला, अब राह चलते शख्स को मारी गोली; क्या थी वजह?

Bihar Crime News: बेगूसराय में एक दिन पहले बीजेपी के पूर्व विधायक ललन कुंवर और उनके मुखिया पुत्र पर शराब माफिया ने जानलेवा हमला किया था। अब एक और फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस जांच कर रही है। करोड़ गांव में फायरिंग के पीछे क्या वजह रही? इस बारे में जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Begusarai Crime News: (जीवेश तरुण, बेगूसराय) बिहार के बेगूसराय जिले में फायरिंग का एक और मामला सामने आया है। दो दिन में दो बार यहां फायरिंग हो चुकी है। अब बेखौफ बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान 52 वर्षीय मोहम्मद मुमताज पुत्र मोहम्मद सुल्तान के तौर पर हुई है। लोगों ने घायल को आनन-फानन में स्थानीय PHC में दाखिल करवाया। मामला चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के करोड़ गांव के वार्ड-16 में पड़ते सूरजपुर में सामने आया है।

यह भी पढ़ें:बिहार में टीचर बना ‘हैवान’; 5वीं के बच्चे को थप्पड़ मारे, घसीटकर क्लास से निकाला बाहर

---खबर नीचे जारी है---

शनिवार रात 8 बजे अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मुमताज मस्जिद थाना से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर जा रहा था। तभी अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। एक आरोपी को मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि संदेह के आधार पर आरोपी को अरेस्ट किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।

पूर्व विधायक और बेटे पर जानलेवा हमला

बेगूसराय में बीजेपी के पूर्व विधायक ललन कुंवर और उनके बेटे कुंवर अनुराग प्रताप पर भी बदमाशों ने शनिवार सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। उनके बेटे कुंवर वर्तमान में पिढोली पंचायत के मुखिया हैं। हालांकि पिता-पुत्र बच गए। तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढोली गांव में बदमाशों ने उन पर फायरिंग की। इससे पहले बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज और उनके प्रतिनिधि को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक पर हमले के पीछे शराब माफिया का हाथ है। पूर्व विधायक बाइक पर सवार थे। पीछे उनका सुरक्षाकर्मी बैठा था।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:कार में मिली 5 लाशें; पति-पत्नी, 2 बच्चे और बुजुर्ग महिला मृतकों में शामिल, सुसाइड नोट भी बरामद

First published on: Sep 29, 2024 04:06 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola