रील के चक्कर में ये कैसा पागलपन! 30 फीट ऊंचे साइन बोर्ड पर चढ़ा युवक, पुशअप करते वीडियो वायरल

Sign Board Pushup Video Viral: एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो यूपी के एक शहर का बताया जा रहा है। युवक रील बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालकर 30 फीट ऊंचे साइन बोर्ड पर चढ़ जाता है। इसके बाद पुशअप करता है। वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

reel

Amethi Youth Video: रील बनाने के चक्कर में लोग जान की बाजी लगाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। रील बनाने के लिए युवाओं में कितना पागलपन है, इसका उदाहरण एक वीडियो से मिलता है। रील के चक्कर में लोग पहले भी अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। ऐसे वीडियो आपने भी देखे होंगे। अब जो वीडियो सामने आया है, वह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स अपने तीखे रिएक्शन वीडियो को देखने के बाद दे रहे हैं। वायरल वीडियो यूपी के अमेठी जिले का बताया जा रहा है। एक शख्स शर्ट उतारकर 30 फीट ऊंचे साइन बोर्ड पर चढ़ जाता है। रील के चक्कर में वह पुशअप लगाने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 मीटर ऊंचे साइन बोर्ड पर चढ़े शख्स को अपनी जान की जरा भी परवाह नहीं दिखती। बताया जा रहा है कि ये वीडियो नेशनल हाईवे-931 का है। शख्स अगर नीचे गिरता तो जानलेवा हादसा हो सकता था। वीडियो के बैकग्राउंड में सिद्धू मूसेवाला का गाना भी बज रहा है। वीडियो इंस्टाग्राम और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जमकर शेयर किया जा रहा है। वहीं, अमेठी पुलिस के हाथ भी वीडियो लगा है। पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब लोग रील के चक्कर में सीधे हवालात पहुंच जाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)

विज्ञापन

महाराष्ट्र में चली गई थी लड़की की जान

कुछ दिन पहले बिहार के एक शख्स का वीडियो भी सामने आया था। एक युवक बाइक के ऊपर स्टंट करता दिखा था। स्टंट के दौरान आरोपी ने पुशअप भी लगाए। बताया गया था कि वीडियो छपरा के किसी युवक ने रील के चक्कर में बनाया। जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भी जानलेवा हादसा हुआ था। 23 साल की एक लड़की रील बनाने के चक्कर में 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी थी। लड़की कार में बैठी थी। बैक गियर लग गया, लेकिन ब्रेक की जगह उसका पैर एक्सीलेटर पर रखा गया। जिसकी वजह से कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ