हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mumbai News: गठबंधन पर उद्धव ठाकरे ने दिया बड़ा बयान, कहा- साथ आएंगे ठाकरे भाई

Uddhav Thackeray Statement On Alliance: महाराष्ट्र की राजनीति में ठाकरे बंधुओं के साथ आने की चर्चा हो रही है। इसी गठबंधन पर शिवसेना UBT के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है। इस पूरे मामले पर पढ़ें मुंबई से राहुल पांडे की रिपोर्ट।

विज्ञापन
उद्धव ठाकरे ने गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

Uddhav Thackeray Statement On Alliance: महाराष्ट्र की सियासत में नया भूचाल आ सकता है ठाकरे बंधुओं के साथ आने की चर्चा तेज हो गई है। शिवसेना UBT और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के गठबंधन पर शिवसेना UBT के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है। उद्धव ने मातोश्री में मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि गठबंधन पर मैं कोई संदेश नहीं दूंगा बल्कि सीधे ब्रेकिंग न्यूज दूंगा। हमारे और उनके कार्यकर्ताओं के बीच में किसी भी प्रकार का कोई संभ्रम नहीं है। वही होगा जो महाराष्ट्र की जनता के मन में है। महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कई दिनों से दोनों भाइयों के साथ आने की चर्चा चल रही है।

उद्धव के बयान पर अध्यक्ष संदीप देशपांडे ने बताया कि साल 2014 और 2017 में भी यही था। लेकिन उस समय हमारे प्रस्ताव पर कोई जवाब नहीं दिया गया। उद्धव ठाकरे के मन में क्या है यह देखना होगा, वो कौन सी ब्रेकिंग न्यूज देंगे। आप एक कदम आगे बढ़ाए, राज सौ कदम आगे बढ़ाएंगे।

मीडिया के सामने बात करके गठबंधन नहीं होता- अमित ठाकरे 

गौरतलब है कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने कहा था कि दोनों भाइयों को बात करनी चाहिए। सिर्फ मीडिया के सामने बात करके गठबंधन नहीं होता है। अमित ठाकरे ने कहा कि मुझे लगता है दोनों भाइयों के पास एक-दूसरे का नंबर है, उनको आपस में बात करना चाहिए। मैं आपके सामने बोलूं इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उद्धव ठाकरे जब मुख्यमंत्री थे और कोविड आया तब राज साहब ने सामने से फोन किया और कहा कि देश में एक बड़ी त्रासदी आई है। इससे लड़ने के लिए मैं आपके साथ हूं। मैंने कई बार देखा है कि दोनों आपस में बात करते हैं।

विज्ञापन

दो भाइयों के साथ आने के लिए कोई प्रस्ताव की जरूरत नहीं 

शिवसेना UBT और एमएनएस के साथ आने पर संजय राउत ने कहा कि हम अमित ठाकरे की भावना का सम्मान करते हैं। गठबंधन के लिए राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे दोनों सकारात्मक हैं। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की बात हुई हो, हमको आपको क्या पता? हम सकारात्मक हैं तभी कार्यकर्ता एक साथ हैं। मैं जल्द राज ठाकरे के घर जाऊंगा, हमारे लिए वो कैफे नहीं, अपना घर है। दो भाइयों को साथ आने के लिए किसी प्रस्ताव की जरूरत नहीं होती।

ये भी पढ़ें-  महाराष्ट्र में 903 परियोजनाओं पर ब्रेक! क्या पैसे के अभाव में रद्द करनी पड़ी प्रोजेक्ट की मंजूरी?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola