---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

मुंबई के ताज होटल और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बम-डॉग स्क्वाड ने खंगाला कोना-कोना

Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट से NIA ने आज सुबह ISIS के 2 आतंकी गिरफ्तार किए। गिरफ्तारी के बाद एयरपोर्ट स्टाफ को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल आ गया। ताजमहल पैलेस होटल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

---विज्ञापन---

मुंबई एयरपोर्ट और ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के स्टाफ और ताजमहल पैलेस होटल के स्टाफ को ईमेल भेजकर बिल्डिंग्स को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने की खबर लगते ही मुंबई पुलिस, बम और डॉग स्क्वाड की टीमें मौके पर पहुंचीं। एयरपोर्ट और ताज होटल को खाली कराकर बम और डॉग स्क्वाड से कोना-कोना खंगाला।

धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया है कि ताजमहल पैलेस होटल और एयरपोर्ट को बम से उड़ाया जाएगा। मेल में आतंकी अफजल गुरु और सैवक्कू शंकर को अन्यायपूर्ण तरीके से फांसी दिए जाने का हवाला देते हुए धमकी दी गई है। ईमेल मिलते ही मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पूरी मुंबई में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात है। कड़ा चेकिंग ऑपरेशन चल रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:पाकिस्तान से लौटे BSF जवान PK साहू के 5 चौंकाने वाले खुलासे, सुनाई पाक रेंजर्स के जुल्मों की कहानी

NIA ने आज सुबह दबोचे 2 फरार आतंकी

बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट से 2 फरार आतंकियों को दबोचा। दोनों आतंकी पुणे में ISIS के स्लीपर थे। आतंकियों की पहचान अब्दुल्ला फैयाज शेख उर्फ ​​डायपरवाला और तल्हा खान के रूप में हुई है। मुखबिर से सूचना मिलने पर दोनों आतंकियों को एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 से दबोचा गया। दोनों की और दोनों के सामान की गहन तलाशी भी ली गई। दोनों को गिरफ्तार करके उनका सामान जब्त कर लिया गया है।

---विज्ञापन---

NIA की ओर से बताया गया है कि दोनों आतंकी इंडोनेशिया के जकार्ता से भारत आई फ्लाइट से उतरे थे और चोरी छिपे सिक्योरिटी की नजरों से बचकर एयरपोर्ट से निकलने की कोशिश कर रहे थे। ISIS के लिए स्लीपर सेल का काम करने वाले दोनों आतंकी पिछले 2 साल से फरार चल रहे थे। NIA की विशेष अदालत ने दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया हुआ था। दोनों पर 3-3 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था।

यह भी पढ़ें:मशहूर लेखक की आंख फोड़ने वाला शख्स कौन? जिसे सुनाई गई 25 साल की सजा

---विज्ञापन---

First published on: May 17, 2025 10:44 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola