पाकिस्तान से लौटे BSF जवान PK साहू के 5 चौंकाने वाले खुलासे, सुनाई पाक रेंजर्स के जुल्मों की कहानी

BSF Jawan PK Sahu Updates: पाकिस्तान की कैद से रिहा होकर लौटे BSF जवान पीके साहू ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने पाकिस्तान की सेना पर मेंटली टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। पीके साहू को 23 अप्रैल को पाक रेंजर्स ने डिटेन किया था और 20 दिन बाद 13 मई को रिहा किया गया।

BSF Jawan PK Sahu | India Pakistan Tension | Operation Sindoor

BSF जवान PK Sahu ने पाकिस्तान सेना पर मेंटली टॉर्चर करने का आरोप लगाया है।

BSF Jawan PK Sahu Updates: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवान पीके साहू ने पाकिस्तान और पाकिस्तान की आर्मी के बारे में कई खुलासे किए हैं। उसने पाकिस्तान आर्मी की 20 दिन की कस्टडी की एक-एक दिन की डिटेल भारतीय सेना को दी है। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के अगले दिन 23 अप्रैल को पंजाब के फिरोजपुर में तैनात पीके साहू गलती से पाक सीमा में घुस गया था।

विज्ञापन

20 दिन की जद्दोजहद के बाद 13 मई को पाक रेंजर्स ने पीके साहू को भारतीय सेना को सौंप दिया। 13 मई को पीके साहू अटारी बॉर्डर के रास्ते वतन लौटा, जिसे सेना ने हिरासत में ले लिया। पीके साहू अभी तक घर नहीं गया है, सेना उससे गहन पूछताछ कर रही है। IB के अधिकारियों ने भी पीके साहू से गहन पूछताछ की है, जिसमें पीके ने बताया है कि पाकिस्तान की सेना ने 20 दिन उसे मेंटली टॉर्चर किया।

विज्ञापन

जवान ने सेना को यह सब बताया

1. पीके साहू ने बताया कि पाक रेंजर्स ने उसे मेंटली टॉर्चर किया। पाक रेंजर्स उसके साथ गाली गलौज करते थे।

विज्ञापन

2. पीके साहू ने बताया कि उसने सोने नहीं देते थे। ब्रश नहीं करते देते थे। आंखों पर हर समय पट्टी बंधी रहती थी।

3. पीके साहू के अनुसार, पाक रेंजर्स ने उसे फिजिकली टॉर्चर तो नहीं किया, लेकिन भारतीय सेना के बारे में पूछते रहे। वे सैन्य अफसरों के फोन नंबर मांग रहे थे।

विज्ञापन

4. पीके साहू ने बताया कि 20 दिन में उसे 3 अज्ञात जगहों पर रखा गया। एक एयरबेस था, जहां जहाजों की आवाजें सुनी थीं। उसे जेल की कोठरी में भी डाल दिया था।

5. पीके साहू कहता है कि उसे पूछताछ करने वाले लोग सिविल ड्रेस में थे और वे सीक्रेट जानकारी मांग रहे थे। वे उस पर फोन का कोड बताने का दबाव डाल रहे थे।

विज्ञापन

क्या हुआ था 23 अप्रैल को?

बता दें कि जब पीके साहू पाकिस्तान से भारत आया तो प्रोटोकॉल के अनुसार, उसके कपड़े जलाकर नष्ट कर दिए गए थे। उसने सेना को बताया कि वह पंजाब के फिरोजपुर में भारत पाक सीमा पर तैनात था। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला होने का उसे पता चला और साथ ही गश्त बढ़ाने के निर्देश मिली।

विज्ञापन

पीके साहू ने बताया कि उसने सीमा पर झाड़ियों में संदिग्ध हलचल देखी तो वह सर्च करने लगा। इस दौरान वह गलती से पाक सीमा में घुस गया, जहां पाक रेंजर्स ने उस पकड़ लिया। उसने कहा कि वह गलती से आ गया है, लेकिन वे नहीं माने और उसे पकड़कर ले गए। पत्नी और सेना के प्रयासों से उसे मुक्ति मिली।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ