पालघर में निवेश के नाम पर 1.85 करोड़ की ठगी, ज्यादा मुनाफे का दिया था लालच

महाराष्ट्र के पालघर में निवेश पर हर महीने 5% तय मुनाफे का लालच देकर 22 लोगों से 1.85 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच EOW को सौंपी है.

पालघर में निवेश के नाम पर 1.85 करोड़ की ठगी, ज्यादा मुनाफे का दिया था लालच

पालघर में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर लोगों से ठगी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है. (Image- AI Generated)

विज्ञापन

महाराष्ट्र के पालघर जिले में निवेश के नाम पर एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. मामला यह है कि पालघर की एक कंपनी के प्रतिनिधियों ने भारी मुनाफे का झांसा देकर 22 लोगों से 1.85 करोड़ रुपये की ठगी की है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोप है कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने लोगों को निवेश की रकम पर हर महीने 5 प्रतिशत का तय मुनाफा देने की बात कही थी.

5 प्रतिशत मुनाफे का लालच

पुलिस ने जानकारी दी कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि निवेश की रकम पर हर महीने पांच प्रतिशत का जरूर रिटर्न मिलेगा. ज्यादा मुनाफे के चक्कर में कई लोगों ने कंपनी में पैसे लगा दिए. पालघर के पुलिस अधीक्षक (SP) यतीश देशमुख ने बताया कि लोगों से पैसे लेने के बाद कंपनी ने अपना वादा पूरा नहीं किया. निवेशकों को न तो तय मुनाफा दिया गया और न ही उनकी मूल रकम वापस की गई. इसके बाद पीड़ित निवेशकों ने पुलिस से शिकायत की.

विज्ञापन

लगभग 2 करोड़ की ठगी

शुरुआती जांच में अब तक 22 लोगों की पहचान हुई है, जिनसे कुल 1,85,90,644 रुपये की ठगी की गई है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस मामले में पीड़ित निवेशकों की संख्या और ठगी की रकम बढ़ सकती है. इस ठगी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर के जांच आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को दे दी है. जांच टीम अब कंपनी से जुड़े लोगों, निवेशकों से ली गई रकम और पैसे के लेन-देन की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कितने लोगों से निवेश कराया गया था.

पुलिस की अपील- निवेश से पहले पूरी जानकारी लें

एसपी यतीश देशमुख ने अपील की है कि ऐसे लोगों से पुलिस से संपर्क करें, जिन्हें लगता है कि इस मामले में उन्हें भी ठगा गया है. पुलिस ने निवेश से पहले लोगों से कंपनी और उसकी योजनाओं की जानकारी जांचने की अपील की है, जिससे लोग ज्यादा मुनाफे के चक्कर में अपनी कमाई न लगा दें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ