मुंबई के घाटकोपर (पूर्व) के पंतनगर इलाके में बीते दिन दोपहर एक दिल तोड़ने वाली घटना सामने आई, जिसने इंसानियत की असल परिभाषा को जीवंत कर दिया। 28 वर्षीय शहजाद खान ने एक 8 साल की मासूम बच्ची की जान बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। वह बच्ची तो बच गई, लेकिन शहजाद जिंदगी की जंग हार गया।
कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,पंतनगर की रहने वाली बच्ची अपने घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इस दौरान एक गेंद जॉय मैक्स स्कूल के पीछे स्थित एक गहरे नाले में लुढ़क गई। गेंद को निकालने के प्रयास में बच्ची का संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में गिर गई। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पास से गुजर रहे शहजाद खान ने उसे बचाने नाले में छलांग लगा दी। वह बच्ची को बचाने और उसे सुरक्षित निकालने में सफल रहा। हालांकि, इस दौरान वह खुद डूब गया। पंत नगर पुलिस ने मामले में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर समय रहते फायर ब्रिगेड ने मदद की होती तो शहजाद को बचाया जा सकता था। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
बच्ची को सकुशल बाहर निकाला
शहजाद ने बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद पानी की तेज धारा और गहराई का शिकार हो गया। जब तक राहत टीम मौके पर पहुंचती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने मामले को आकस्मिक मौत के रूप में दर्ज किया है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि अगर समय पर फायर ब्रिगेड पहुंच जाती तो शहजाद की जान बचाई जा सकती थी। फिलहाल मामले की पुलिस जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी, 300 किलोमीटर वायाडक्ट का काम पूरा, अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया वीडियो
संबंधित खबरें
धारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
11 hrs ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
12 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
20 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
1 day agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
1 day ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
1 day ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
2 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
2 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines