Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मुंबई

‘दो बार प्रेग्नेंट करके बोला, बच्चा मेरा नहीं’, युवती ने रोते हुए बनाया वीडियो और दे दी जान

Mumbai News : मुंबई में एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से तंग आकर खुदखुशी कर ली है। सुसाइड से पहले लड़की ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Feb 7, 2025 15:34

Mumbai News : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने फांसी का फंदे का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और बताया कि वह अभी खुदखुशी करने वाली है। वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इसका वीडियो सामने आया है।

मामला मुंबई के माहिम इलाके का बताया जा रहा है। यहां एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुदखुशी कर ली है। आत्महत्या करने से पहले लड़की ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें वह रोते हुए कह रही है कि मैं जो भी कर रही हूं, वो ओवैस की वजह से कर रही हूं।

---विज्ञापन---

वीडियो में लड़की कह रही है कि मुझे प्रेग्नेंट करके वो मुझे कह रहा है कि अब तेरा मेरा कुछ नहीं। उसने मेरे साथ सबकुछ किया और अब कह रहा है कि बच्चा किसी और का है। इससे पहले भी वो ऐसा कर चुका है। दो बार पहले भी प्रेग्नेंट करकर कह चुका है कि ये बच्चा उसका नहीं है।

यह भी पढ़ें : होंठों के लिए मां के करोड़ों के गहने 700 रुपये में बेचे, चीनी लड़की की चौंकाने वाली करतूत

---विज्ञापन---

लड़की कह रही है कि इतना सब करने के बाद भी मैं उसके साथ थी। लड़की ने कहा कि उसने मुझे उकसाया। अब मैं अपनी जान दे रही हूं। इसके बाद मेरे बच्चे की DNA जांच करवाई जाए कि ये बच्चा किसका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद महिला ने खुदखुशी कर अपनी जान दे दी।

यह भी पढ़ें : पकड़ा गया फर्जी IAS, महिला अधिकारी को बनाया शिकार; ऐसे खुली पोल

वहीं अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि पुलिस ने इस मामले को लेकर BNS की धारा 108 (ABATEMENT TO SUICIDE) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही लड़की के बॉयफ्रेंड ओवैस को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

First published on: Feb 07, 2025 02:48 PM

संबंधित खबरें