होंठों के लिए मां के करोड़ों के गहने 700 रुपये में बेचे, चीनी लड़की की चौंकाने वाली करतूत

Weird News : चीन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की ने मां के करोड़ों के जेवर महज सात सौ में बेच दिए। इसके पीछे की वजह ने सबको चौंका दिया।

lip piercing

Weird News :  एक लड़की के कारनामे की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। इस लड़की ने जो किया है, उसे सुनकर लोग हैरत में पड़े है। लड़की ने लिप पियर्सिंग के लिए मां के करोड़ों के गहने महज सात सौ रुपये में बेच दिया। लड़की की करतूत जब मां को पता चली तो वह शॉक्ड रह गई। महिला पुलिस स्टेशन गई और मदद मांगी। इसके बाद इस मामले की चर्चा सोशल मीडिया पर हुई और यही से खबर वायरल हो गई।

विज्ञापन

मामला चीन के शंघाई का है। शंघाई में एक लड़की ने अपनी मां के दस लाख युआन (1.22 करोड़ रुपये के बराबर) के जेवर को महज 60 युआन (721 रुपये) में बेच दिया। इसके बाद इस लड़की ने लिप स्टड और इयररिंग खरीदे। जब वांग नाम की महिला ने बताया कि उनकी बेटी ली ने अपने घर से कीमती कंगन, हार समेत कई जेवर बाजार में बेच दी है।

विज्ञापन

लड़की ने क्यों बेचे गहने?

महिला ने बताया कि उसकी बेटी ली ने गलती से यह मान लिया कि जेवरात नकली हैं और इसे रीसाइक्लिंग की दुकान पर बेच दिया। महिला ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि वह इसे क्यों बेचना चाहती थी। जब मैंने उससे पूछा तो उसने बताया कि मुझे ’60 युआन’ (700रुपये) की जरूरत थी मैंने पूछा क्यों, और उसने कहा, ‘मैंने किसी को लिप स्टड पहने देखा और वे बहुत अच्छे लग रहे थे। मुझे भी एक चाहिए था।

विज्ञापन

पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो वह एक्टिव हो गई और जेवर की तलाश में लग गई। कुछ ही घंटों में पुलिस को कामयाबी भी मिल गई और महिला को वापस लौटा दिया गया। इस जांच में शामिल एक अधिकारी ने कहा कि दुकान का मालिक मौजूद नहीं था इसलिए हमने उनसे फोन पर संपर्क किया और उन्हें पुलिस स्टेशन आने के लिए कहा।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने दुकान के मालिक से पूछताछ की, उसने जेवर खरीदने की बात को कबूल लिया और उसे जेवर को वापस करने के लिए राजी हो गया। उसने जेवर वापस कर दिया और इसे महिला को सौंप दिया गया। अब सोशल मीडिया पर कुछ मां के खिलाफ और कुछ बच्ची की हरकत पर तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ