पुणे जिले के जुन्नर तालुका स्थित प्रसिद्ध कालू झरने पर शुक्रवार (11 जुलाई) को एक बड़ा हादसा टल गया। झरने के मुख्य प्रवाह में फंसे एक पर्यटक को वहां मौजूद युवकों ने स्कार्फ और ओढ़नी जोड़कर बनाई गई रस्सी से खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, खिरेश्वर गांव की सीमा में स्थित कालू झरना पांच टप्पों (स्तरों) में गहरी खाई में गिरता है। इसी झरने के पहले चरण पर हैदराबाद से आए एक पर्यटक का पैर फिसल गया और वह कालू नदी के तेज बहाव में बहते हुए सैकड़ों फीट गहरी खाई की किनारे पर फंस गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
वहां मौजूद पर्यटकों ने सतर्कता और साहस का परिचय देते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उनके पास कोई प्रोफेशनल टूल्स नहीं थे, लेकिन वेदांत आबाळे नामक युवक ने अपने स्कार्फ और ओढ़नी की मदद से एक रस्सी तैयार कर अन्य युवकों के साथ मिलकर उस पर्यटक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
हादसा कैसे हुआ?
स्थानीय लोगों के मुताबिक, उस व्यक्ति के फिसलने के समय वो अकेला था। वहां उसके साथ कोई गाइड मौजूद नहीं था। वह पानी का बहाव पार करते समय शरारत कर रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। फिर उसका पैर फंसकर रह गया। जिससे बाहर न आ सका।
पर्यटक करते हैं नियमों की अनदेखी
नियमों की अनदेखी करने वाले पर्यटक न सिर्फ अपनी जान को खतरे में डालते हैं, बल्कि पर्यटन स्थलों की छवि भी खराब करते हैं। कई पर्यटक सोशल मीडिया पर फेमस होने की होड़ में खतरनाक किनारों तक जाकर फोटो, सेल्फी और रील्स बनाते हैं, जिससे जानलेवा हादसों का खतरा बना रहता है।
कालू नदी का बहाव पार करते समय पहले में भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें जानें भी जा चुकी हैं। स्थानीयों लोगों ने पहले भी प्रशासन से मांग की थी कि इस एरिया में रेलिंग लगाई जाए और सेफ्टी के इंतजाम किए जाएं। इस पर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अब जरूरी है कि प्रशासन सतर्क हो और पर्यटक भी अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Itihas: ‘भारत के दिल’ पर आज ही के दिन हुआ था हमला, 12 मिनट में 3 बम धमाकों से दहली थी मुंबई
संबंधित खबरें
'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
7 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 day agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
2 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
3 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
4 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
6 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
6 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines