महाराष्ट्र में ईद उल अजह बकरीद पर सियासत तेज हो गई है। बकरे की कुर्बानी पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे के बयान को लेकर विपक्ष आक्रामक हो चुका है। हाल में मंत्री नितेश राणे ने बकरीद का त्योहार वर्चुअली मनाने के लिए कहा था, जिसको लेकर विपक्ष ने मंत्री को आड़े हाथों लिया है। एनसीपी शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि नितेश राणे कुछ दिन बाद भोजन भी वर्चुअली करने के लिए कहेंगे। अब ऐसा जमाना आ गया है कि बीजेपी के नेता जो कहेंगे वही होगा।
इसके पहले राणे ने मुस्लिम समाज को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर कोई किसी सोसाइटी में जबरदस्ती बकरा काटेगा तो हमारी सरकार उसके खिलाफ जरूर कार्रवाई करेगी। यह हिन्दुराष्ट्र है, किसी के बाप का पाकिस्तान नहीं है। नितेश राणे ने हिंदुओं के त्योहार पर रोक लगाने की मांग करने वाले लोगों को भी आड़े हाथों लिया है। नितेश राणे ने कहा कि जब हिंदुओं का होली, दीवाली का त्योहार आता है तो कोई न कोई मुद्दा खड़ा कर रंग न खेलने, पटाखे न फोड़ने की अपील की जाती है। इसके पीछे पर्यावरण और पशु प्राणी का हवाला दिया जाता है। अब बकरीद का त्योहार है, पशु प्रेमी कहां है।
सपा विधायक अब असीम आजमी ने नितेश राणे को निशाने पर लेते हुए कहा कि बकरीद का त्योहार मनाना और कुर्बानी देना हमारा अधिकार है, जिस पर राणे दो टूक जवाब देते हुए कहा कि रंग उड़ाना और पटाखे फोड़ना भी हमारा अधिकार है।
महाराष्ट्र गौ सेवा की मांग पर लगी रोक हटी
महाराष्ट्र गौ सेवा कमीशन की मांग पर राज्य सरकार ने एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमेटी को इंस्ट्रक्शन दिया था कि वे सभी जिलों के गांवों में बकरा ईद के लिए लगने वाले जानवरों के बाजारों पर रोक लगाएं। इस फैसले को एसपी नेता आजमी ने मुख्यमंत्री फडणवीस के संज्ञान में लाया गया। अबु असीम आजमी ने कहा कि इस निर्णय से ईद-उल-अजहा पर कुरबानी के लिए मुस्लिम समाज के लोगों को जानवर खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस गंभीर मुद्दे को मुख्यमंत्री शिंदे के सामने भी उठाया गया। इस पर मुख्यमंत्री ने 3 जून से लेकर 8 जून तक खासतौर से बकरा ईद के लिए जानवरों के बाजार लगाने की परमिशन देने का फैसला लिया।
ये भी पढ़ें- शादी के लिए मना किया तो प्रेमी ने चाकू घोंपकर की हत्या, कोल्हापुर में लिव-इन में रहता था कपल
संबंधित खबरें
'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
5 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 day agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
2 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
4 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
6 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
6 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines