शादी के लिए मना किया तो प्रेमी ने चाकू घोंपकर की हत्या, कोल्हापुर में लिव-इन में रहता था कपल

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में लिव इन में रह रहे युवक ने चाकू घोंपकर युवती की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार युवक शादी के लिए युवती पर दबाव बना रहा था। मामले में पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।

Kolhapur murder live-in relationship

मृतक युवती और मौके पर मौजूद लोग। (Pic Credit- News24)

महाराष्ट्र के कोल्हापुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 23 साल की युवती की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना कोल्हापुर के सरनोबतवाड़ी इलाके की है। मृत युवती की पहचान कसबा बावड़ा निवासी समीक्षा भरत नरसिंहे के रूप में हुई है।

विज्ञापन

शादी के लिए तैयार नहीं थी समीक्षा

पुलिस ने बताया कि मृतक समीक्षा और आरोपी सतीश यादव कोल्हापुर के शिवाजी पेठ इलाके के रहने वाले हैं और दोनों एक ही जगह पर काम करते थे। पिछले कुछ महीनों से दोनों सरनोबतवाड़ी इलाके में रह रहे थे पिछले 8 दिनों से उनके बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार सतीश, समीक्षा पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। वहीं मृतक समीक्षा इसके लिए तैयार नहीं थी।

विज्ञापन

घटना वाले दिन क्या हुआ था?

जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन समीक्षा अपनी एक सहेली के साथ कमरे पर आई थी। तभी वहां पर सतीश गुस्से में पहुंचा और उस पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू समीक्षा की पसलियों में ही अटक गया। इसके बाद सतीश वहां से फरार हो गया। वहीं समीक्षा की सहेली ने आसपास के लोगों की मदद से उसे हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इलाज शुरू होने से पहले ही समीक्षा की मौत हो गई।

विज्ञापन

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मामले में गांधीनगर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश व मामले की जांच में जुटी है। इधर कोल्हापुर में ही देर रात दो गुटों में पुराने विवाद को लेकर भिड़ंत हो गई। 25 ज्यादा युवकों ने 3 युवकों पर हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ितों को लाठी और डंडों से पीटा गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 लोगों को अरेस्ट किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ