Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मुंबई

Maharashtra News: युवक ने बहनोई की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, बहन की पिटाई से था नाराज

पालघर: मोखाड़ा इलाके के ब्राम्हणगांव में एक युवक ने अपने बहनोई की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है। मरने वाले की पहचान महेंद्र भोये के रूप में हुई है। आरोपी दिलीप महाले उससे इस बात से नाराज था कि वह उसकी बहन के साथ अकसर मारपीट करता था। कई बार समझाया पर नहीं माना  पुलिस […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Feb 9, 2023 19:44
Gorakhpur, Gorakhpur News, Gorakhpur Crime News
crime scene

पालघर: मोखाड़ा इलाके के ब्राम्हणगांव में एक युवक ने अपने बहनोई की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है। मरने वाले की पहचान महेंद्र भोये के रूप में हुई है। आरोपी दिलीप महाले उससे इस बात से नाराज था कि वह उसकी बहन के साथ अकसर मारपीट करता था।

कई बार समझाया पर नहीं माना 

पुलिस के अनुसार सूचना मिली की एक शख्स को कुल्हाड़ी से मारा गया है। आरोपी दिलीप महाले को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार महेंद्र और उसकी पत्नी के बीच अकसर घरेलू झगड़ा होता है। यह बात दिलिप को पसंद नहीं थी। वह कई बार उससे ऐसा नहीं करने के लिए समझा चुका था।

---विज्ञापन---

 

शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया 

बुधवार को भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। दिलीप ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया। लेकिन महेंद्र नहीं माना। इसके बाद गुस्साए दिलिप ने पास पड़ी कुल्हाड़ी उठाई और उसे दे मारी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

 

First published on: Feb 09, 2023 07:44 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.