हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

आवारा कुत्ते ने तेंदुए को नोंच डाला, होश उड़ा देगा ये वायरल वीडियो

नासिक के निफाड़ इलाके में एक आवारा कुत्ता तेंदुए को बुरी तरह से खींच-खींचकर ले जा रहा है और इसका इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। क्या है पूरा मामला, पढ़ें नासिक से भारत घनदाट की रिपोर्ट…

विज्ञापन

कोई खतरनाक जानवर दिख जाए तो अच्छे से अच्छों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है और उसमें भी तेंदुए को देख लें, तो फिर क्या हो सकता है। ये भी सभी को पता है, लेकिन यहां तो मामला कुछ और ही निकल गया। दरअसल, एक आवारा कुत्ता अपने मुंह से दबाकर तेंदुए को खींच रहा है। असल में, मामला नासिक से आया है, जहां निफाड़ इलाके में एक आवारा कुत्ता तेंदुए को बुरी तरह से खींच-खींचकर ले जा रहा है। इसी पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।  

तेंदुआ कर रहा जान बचाने की कोशिश

इस पूरे वाकया में तेंदुआ अपनी जान बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन कुत्ता अपने जबड़ों से उसे खींचता ही रहा। यह घटना निफाड़ तालुका के नंदुरमध्यमेश्वर इलाके की है। बता दें, कुत्ता तेंदुए को अपने मुंह से 300 मीटर तक घसीटता हुआ ले जाने लगा। कुत्ते की पकड़ ढीली होते ही तेंदुए ने बचने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाता है। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के पालघर में दवा कंपनी में गैस रिसाव, 4 की मौत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola