महाराष्ट्र के पालघर में दवा कंपनी में गैस रिसाव, 4 की मौत

महाराष्ट्र के पालघर जिले में दवा कंपनी में गैस रिसाव के चलते 4 लोगों की मौत हो गई है। तारापुर में मेलोडी फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में यह गैस लीकेज हुआ। मौके पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Gas leak in pharma company in palghar

महाराष्ट्र के पालघर में दवा कंपनी में गैस रिसाव से 4 लोगों की मौत हो गई। पालघर के तारापुर-बोईसर औद्योगिक क्षेत्र में एक दवा कंपनी में गैस रिसाव हुआ। पालघर जिले के तारापुर-बोईसर में एक दवा कंपनी में नाइट्रोजन गैस लीक होने से 4 लोगों की मौत हो गई और 2 गंभीर बताए जा रहे हैं। घायलों को मौके पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

आपको बता दें, फार्मा कंपनी में एल्बेन्डाजोल दवा बनाई जा रही थी कि तभी मेडिसिन में नाइट्रोजन गैस मिलाते समय अचानक लीकेज हो गई। इसके बाद दवा पर काम कर रहे कर्मचारी बेहोश हो गए। उनको फटाफट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना दोपहर के समय हुई है।

गैस लीकेज पर पाया काबू

हालांकि, टाइम रहते कंपनी की टीम ने गैस लीकेज को कंट्रोल कर लिया, जिससे बड़ा हादसा तो टल गया। फिर भी 4 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज चल रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ