---विज्ञापन---

मुंबई

महाराष्ट्र में सरपंच बनने के लिए पिता ने की मासूम की हत्या, 3 बच्चे होने से चुनाव लड़ने का नहीं था पात्र

महाराष्ट्र में एक शर्मसार करने वाली घटना हुई है। नांदेड़ में एक व्यक्ति ने महज सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए अपनी बेटी की हत्या कर दी। व्यक्ति के तीन बच्चे थे, इसकी वजह से वह चुनाव लड़ने के पात्र नहीं था। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author Edited By : Raghav Tiwari
Updated: Feb 3, 2026 10:46

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सरपंच चुनाव लड़ने की चाह में एक पिता ने अपनी ही 6 साल की बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी है। आरोपी की पहचान 28 साल के पांडुरंग कोंडमांगले के रूप में हुई है। कोंडमांगले केरूर गांव में नाई की दुकान चलाता है।

पांडुरंग आगामी पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ना चाहता था। महाराष्ट्र पंचायत राज कानून के तहत केवल वही व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है जिसके दो बच्चे हों। पांडुरंग के परिवार में पत्नी, एक बेटा और जुड़वा बेटियां थीं। इस कारण वह चुनाव लड़ने के लिए पात्र नहीं हो रहा था। इंसानियत को शर्मसार करते हुए कोंडमांगले ने परिचित के साथ मिलकर एक बच्ची को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: ‘मेरे साथ पापा गंदी हरकतें करते हैं’, दोस्त के माता-पिता संग थाने पहुंची 14 साल की नाबालिग की आपबीती

जानकारी के अनुसार, पहले बच्ची को गोद देने का विचार किया गया, लेकिन दस्तावेजी रिकॉर्ड के चलते यह संभव नहीं हो सका। इसके बाद बच्ची की मौत को हादसा दिखाने की योजना बनाई गई। आरोप है कि पांडुरंग अपनी 6 साल की बेटी प्राची को घूमाने के बहाने तेलंगाना के निजामाबाद जिले ले गया, वहां एक नहर के पास उसे पानी में धक्का दे दिया। आसपास मौजूद लोगों ने आवाज सुनकर मौके पर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकाला। सोशल मीडिया और स्थानीय नेटवर्क के जरिए बच्ची की पहचान हुई, जिसके बाद जांच की कड़ियां महाराष्ट्र तक पहुंचीं।

---विज्ञापन---

शुरुआत में पिता ने बच्ची के इलाज का बहाना बनाया, लेकिन पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि साजिश में कथित तौर पर शामिल एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

यह भी पढे़ं: 9 साल का प्यार, 2 महीने की शादी… फंदे से लटका मिला था शव, पोस्टमार्टम से खुली ‘कातिल’ पत्नी की पोल

First published on: Feb 03, 2026 10:33 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.