9 साल का प्यार, 2 महीने की शादी… फंदे से लटका मिला था शव, पोस्टमार्टम से खुली 'कातिल' पत्नी की पोल

जितेंद्र और ज्योति जब पढ़ते थे, तब से ही रिलेशनशिप में थे. 25 नवंबर 2025 को दोनों ने परिवार की सहमति से शादी की थी. विवाद तब शुरू हुआ जब जितेंद्र ने कथित तौर पर ज्योति के बैंक खाते से 20,000 रुपये निकाल लिए और वो ऑनलाइन जुए में हार गया.

Murder
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हुआ. 33 वर्षीय जितेंद्र कुमार यादव की शादी महज दो महीने पहले उनकी 9 साल पुरानी प्रेमिका ज्योति से हुई थी. जितेंद्र का शव शहर के इज्जतनगर इलाके में एक किराए के मकान में फंदे से लटका मिला. पहले इसे आत्महत्या माना गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया. रिपोर्ट में मौत का कारण ‘गला घोंटना’ बताया गया.

पुलिस जांच में सामने आया कि ज्योति ने अपने पिता, मां और भाई के साथ मिलकर जितेंद्र की हत्या की थी. ससुराल वालों ने जितेंद्र के हाथ-पैर पकड़े और ज्योति ने उसका गला घोंट दिया. इसके बाद हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को मफलर के सहारे खिड़की की ग्रिल से लटका दिया गया.

विज्ञापन

क्या था विवाद?

जितेंद्र और ज्योति जब पढ़ते थे, तब से ही रिलेशनशिप में थे. 25 नवंबर 2025 को दोनों ने परिवार की सहमति से शादी की थी. विवाद तब शुरू हुआ जब जितेंद्र ने कथित तौर पर ज्योति के बैंक खाते से 20,000 रुपये निकाल लिए और वो ऑनलाइन जुए में हार गया. 26 जनवरी को इसी बात पर झगड़ा इतना बढ़ा कि ज्योति ने अपने मायके वालों को बुला लिया और सबने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ज्योति के भाई की तलाश जारी है.

जितेंद्र बरेली में इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टिट्यूट (IVRI) में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर के तौर पर काम करता था. ज्योति उत्तर प्रदेश रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में कॉन्ट्रैक्ट पर बस कंडक्टर के तौर पर काम करती थी.

विज्ञापन

ज्योति ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया. उसने पूछताछ में बताया कि शादी के बाद पैसों को लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे, जिसकी वजह से उनके बीच कड़वाहट और बढ़ गई थी. उसने दावा किया कि उस दिन बहस काबू से बाहर हो गई, जिसकी वजह से उसने अपने परिवार को फोन करके बुलाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ