डॉक्टर को नशीली दवाई मिलाकर पिलाई शराब, हवस बुझाकर अश्लील वीडियो बनाया, कहता है- पैसे दो, नहीं तो वायरल कर दूंगा

Maharashtra Mumbai man rape woman doctor: मुंबई से एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स ने डॉक्टर को शराब में नशीली दवाई मिलाकर पिलाई फिर उसका रेप किया। साथ ही पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

misdeed

Maharashtra Mumbai man rape woman doctor: महाराष्ट्र के मुंबई में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय एक व्यक्ति ने महिला डॉक्टर को बहाने से पहले शराब में नशीली दवा मिलाकर पिलाई। इसके बाद बेहोश होने पर उसका रेप किया। इतना ही नहीं उसने पीड़ित महिला को पैसे देने न देने पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला की ओर से गामदेवी पुलिस स्टेशन में बलात्कार और ब्लैकमेल का मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

महिला ने दर्ज कराया मामला

कथित तौर पर कहा जा रहा है कि आरोपी शख्स और पीड़ित महिला की जान-पहचान एक क्लब में बैडमिंटन खेलने के दौरान हुई थी। जब महिला उससे मिलने गई तो उसने उसे शराब पिलाई। कथित तौर पर कहा जा रहा है कि महिला को शख्स ने शराब में नशीली दवाई मिलाकर पिलाई थी। जब वह बेहोश हो गई तो उसने रेप किया। साथ ही महिला का वीडियो बनाया और फोटो भी लिए। इसके बाद पैसे न देने पर धमकी दी कि वह उसकी फोटो और वीडियो को वायरल कर देगा। हालांकि, पीड़ित महिला की ओर से पुलिस में बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल करने की दी धमकी

मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की जान-पहचान एक क्लब में बैडमिंटन खेलने के दौरान हुई थी। महिला घरेलू कारणों से अपने पति से अलग और अकेली रहती थी। महिला का आरोप है कि उस व्यक्ति ने इस मामले पर उससे बात करने की पेशकश की थी लेकिन जब वह उससे मिलने गई तो उसने उसे शराब में नशीली दवाई मिलाकर पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई और उसने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसने धमकी दी कि अगर उसने उसे पैसे नहीं दिए तो वह उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर देगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ