---विज्ञापन---

मुंबई

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव: महायुति का दबदबा, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी

महाराष्ट्र में नगरपालिका, महानगरपालिका और उसके बाद 7 फरवरी को हुए जिला परिषद तथा पंचायत समिति चुनावों में महायुति ने एक बार फिर बाजी मारी है. इन सभी चुनावों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

Author Written By: Ankush jaiswal Updated: Feb 9, 2026 21:25

महाराष्ट्र में नगरपालिका, महानगरपालिका और उसके बाद 7 फरवरी को हुए जिला परिषद तथा पंचायत समिति चुनावों में महायुति ने एक बार फिर बाजी मारी है. इन सभी चुनावों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

अब तक जो रुझानों में आंकड़े सामने आए हैं उसके मुताबिक, 12 जिला परिषद चुनावों में महायुति ने सभी 12 की 12 जगहों पर जीत दर्ज की है, जबकि महाविकास आघाड़ी का कोई भी दल अब तक खाता तक नहीं खोल सका है. कांग्रेस, यूबीटी शिवसेना और शरद पवार गुट की एनसीपी को जिला परिषद स्तर पर कोई सफलता नहीं मिली है.

---विज्ञापन---

पंचायत समिति चुनावों की बात करें तो करीब सवा सौ पंचायत समितियों में हुए चुनावों में भी महायुति का प्रदर्शन अव्वल रहा है. कुल 125 पंचायत समितियों में से 100 से ज्यादा, लगभग 105 पंचायत समितियों में महायुति को जीत हासिल हुई है. वहीं, कांग्रेस, शरद पवार गुट की एनसीपी और यूबीटी शिवसेना मिलकर महज करीब 20 पंचायत समितियों तक ही सिमट कर रह गए हैं.

बीजेपी की जीत से गदगद फडणवीस, क्या बोले?

महाराष्ट्र में जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनावों के अब तक आए नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सबसे ताकतवर पार्टी के रूप में उभरी है. अब तक मतगणना में बीजेपी और उसकी महायुति सहयोगी शिवसेना अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं. बीजेपी की जीत से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गदगद हैं. फडणवीस ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों के बाद भाजपा महाराष्ट्र के शहरी, अर्द्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 09, 2026 09:25 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.