महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में होली से एक दिन पहले एक युवा किसान ने आत्महत्या कर ली। उसने जहरीली दवा पीकर अपनी जान दे दी। शव के पास से 4 पन्नों का सुसाइड नोट मिला, जिसमें किसान ने आत्महत्या की वजह बताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आइए जानते हैं कि किसान ने क्यों दी अपनी जान?
यह घटना बुलढाणा जिले की देउलगांव राजा तहसील स्थित शिवनी आरमाल गांव की है, जहां किसान कैलाश नागरे ने जहर पीकर सुसाइड कर लिया। महाराष्ट्र सरकार ने कैलाश नागरे को साल 2020 का युवा किसान सम्मान पुरस्कार देने की घोषणा की थी और हाल ही में उसे राज्यपाल के हाथों से यह सम्मान मिला था। 4 पन्नों के सुसाइड नोट में युवा किसान ने सुसाइड की वजह बताई है।
यह भी पढ़ें : ‘औरंगजेब की कब्र को हटाएंगे, लेकिन समय नहीं बताएंगे…’, कोंकण में फिर गरजे मंत्री नितेश राणे
जानें युवा किसान की क्या थी मांग?
देउलगांव राजा तहसील के किसानों को खडकपूर्णा जलाशय से खेती के लिए पानी मिले, इसकी मांग युवा किसान कैलाश नागरे पिछले कई दिनों से सरकार से कर रहे थे। कैलाश नागरे ने सरकार का ध्यान इस मुद्दे पर खींचने के लिए दिसंबर में 9 दिन का अन्न त्याग आंदोलन किया था, लेकिन पानी की मांग पूरी नहीं हुई। सरकार और प्रशासन से लड़कर थक हार गए किसान कैलाश ने आत्महत्या का रास्ता चुना।
‘कैलाश की आत्महत्या के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार’
कैलाश की आत्महत्या के बाद गांव और आसपास के इलाकों के किसान बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और सरकार से कैलाश नागरे को शहीद का दर्जा देने की मांग की। किसानों ने कहा कि जब तक मंत्री या कोई बड़ा अधिकारी मौके पर आकर पानी की मांग को लेकर ठोस आश्वासन नहीं देता तब तक वो कैलाश का पार्थिव ले जाने नहीं देंगे। कैलाश की आत्महत्या को शिंदे की शिवसेना के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री संजय सिरसाट ने कहा कि युवा किसान कैलाश की आत्महत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। किसान नेता रविकांत तुपकर ने कहा कि कैलाश की आत्महत्या के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है और सरकार पर मामला दर्ज होना चाहिए।
यह भी पढ़ें : क्या है मल्हार सर्टिफिकेशन? महाराष्ट्र में हिंदुओं को मिला मटन बेचने का ‘नया अधिकार’, नितेश राणे का ऐलान
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
22 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines