---विज्ञापन---

‘औरंगजेब की कब्र को हटाएंगे, लेकिन समय नहीं बताएंगे…’, कोंकण में फिर गरजे मंत्री नितेश राणे

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने एक बार फिर ऐलान किया है कि वे औरंगजेब की कब्र को हटाकर रहेंगे। कोंकण में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राणे ने कहा कि पहले अतिक्रमण को तोड़ा जाएगा, फिर इसकी जानकारी मीडिया को दी जाएगी।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे फिर सुर्खियों में हैं। कोंकण में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नितेश राणे ने कहा कि औरंगजेब की कब्र को लेकर उनकी सरकार की मानसिकता साफ है। हम तैयार बैठे हैं, कब्र हर हाल में हटाई जाएगी, लेकिन इसकी जानकारी मीडिया को नहीं दी जाएगी। शिवाजी महाराज के किलों पर जब-जब अतिक्रमण हटाया गया है, तो पहले इसकी जानकारी नहीं दी गई है। अतिक्रमण को तोड़ने के बाद ही जानकारी साझा की गई है। वे हिंदू समाज को यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि उसका (औरंगजेब की कब्र) कार्यक्रम होगा, जरूर होगा.. और जो तय हुआ है, वह होकर रहेगा। सरकार के पास 5 साल हैं, अभी तो हम पिच पर आए हैं, सेंचुरी मारना बाकी है।

यह भी पढ़ें:अश्लील गीतों पर फंसे JDU विधायक गोपाल मंडल कौन? बिहार में था होली मिलन कार्यक्रम

---विज्ञापन---

राणे ने कहा कि सुना है औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दूं कि जितनी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी, उतना ही उसका (कब्र का) कार्यक्रम करने में मजा आएगा। छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र होना इतिहास पर काला धब्बा है। हमारे पत्रकार मित्र पूछते हैं कि नितेश राणे कब्र कब हटाएंगे? कब्र को हटाते वक्त नहीं बताएंगे, यह बच्चे की बरही (छठी) नहीं है, जो तुमको नाम रखने के लिए बुलाएंगे। हमने जब भी शिवाजी महाराज के किलों पर अतिक्रमण को हटाया तो क्या किसी को बताया कि सुबह 5 बजे कैमरा लेकर आना? पहले तोड़ा और फिर आपको ब्रेकिंग न्यूज दी, यह याद रखिए।

---विज्ञापन---

‘हमें शिवाजी महाराज की यादें चाहिए’

राणे ने कहा कि चाहे पत्रकार कितना ही मेरे मुंह के सामने माइक रख दे, लेकिन जो तय हुआ है, वह होकर रहेगा। एक दिन उसका (औरंगजेब की कब्र का) कार्यक्रम जरूर होगा, यह मैं आपको विश्वास दिलाता हूं। यह गंदगी हमें महाराष्ट्र में नहीं चाहिए, जिसे कब्र चाहिए, वह इसे पाकिस्तान लेकर जाए। हमें यहां स्वराज्य रक्षक शिवाजी महाराज की यादें चाहिए, स्वराज के विचार महाराष्ट्र में चाहिए। औरंगजेब और टीपू सुल्तान की गंदगी नहीं चाहिए। कब्र को जरूर हटाएंगे, लेकिन समय नहीं बताएंगे।

यह भी पढ़ें:बरेली में डबल मर्डर, खेत में जा रहे चाचा-भतीजे की गोलियां मारकर हत्या; वारदात के पीछे सामने आई ये वजह

First published on: Mar 13, 2025 01:10 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola