क्या है मल्हार सर्टिफिकेशन? महाराष्ट्र में हिंदुओं को मिला मटन बेचने का 'नया अधिकार', नितेश राणे का ऐलान

Maharashtra mutton shops: महाराष्ट्र में मटन की दुकान चलाने वाले हिंदुओं को अब मल्हार सर्टिफिकेट मिलेगा। यह सर्टिफिकेट हिंदू दुकानदारों को मिलेगा। मंत्री नितेश राणे ने इसको लेकर बड़ी पहल की है।

Maharashtra mutton shops Malhar Certification

Maharashtra mutton shops Malhar Certification

विज्ञापन

Malhar Certification: कर्नाटक में हलाल मीट का विवाद सामने आने के बाद अब महाराष्ट्र में मटन की दुकानों को लेकर नया बवाल सामने आया है। महाराष्ट्र में मटन की बिक्री करने वाली दुकानों का पंजीकरण किया जाएगा। इन दुकानों का सर्टिफिकेशन सिर्फ हिंदुओं को दिया जाएगा। महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने ‘मल्हार सर्टिफिकेशन’ की शुरुआत करने का ऐलान किया है। राणे ने लोगों से अपील की है कि मटन की इन दुकानों पर कोई मिलावट नहीं होगी इसके साथ ही इसका संचालन हिंदुओं द्वारा किया जाएगा।

हिंदू युवक आर्थिक तौर पर सशक्त बनेंगे

राणे ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन दुकानों पर मल्हार सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं हो, वहां से मटन नहीं खरीदें। मल्हार सर्टिफिकेशन के लिए मंत्री ने नए पोर्टल की शुरुआत करने का ऐलान किया है। मंत्री ने कहा कि सरकार की इस मुहिम से हिंदू युवक आर्थिक तौर पर सशक्त बनेंगे। इससे मटन में कोई मिलावट नहीं होगी। राणे ने कहा कि इस सर्टिफिकेशन से 100 फीसदी मटन की सही दुकानें संचालित होगी।

विज्ञापन

Maharashtra Minister Nitesh rane

हलाल प्रक्रिया भेदभावपूर्ण

बता दें कि पिछले कुछ समय भाजपा शासित राज्यों में दक्षिणपंथी समूहों ने हलाल मांस के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। दक्षिणपंथी समूहों ने इसे आर्थिक जिहाद करार दिया। उन्होंने दावा किया कि हलाल प्रक्रिया भेदभावपूर्ण है। गौरतलब है कि हलाल मांस निर्यात के मामले में भी बड़ा उद्योग है, मुस्लिम राष्ट्र इस पर अधिक जोर देते हैं।

विज्ञापन

इस्लाम में हलाल शब्द का प्रयोग मांस से जुड़ा है। इसलिए शाकाहारी भोजन या मछली उत्पाद जिसमें अल्कोहल जैसी चीजें शामिल होती हैं, उन्हें दूषित माना गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ