हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

यहां के सरकारी अस्पताल की 16 लिफ्ट 6 महीने से बंद…मरीजों का हाल-बेहाल, लोगों ने की मरम्मत की मांग

उत्तर महाराष्ट्र का प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य केंद्र भाऊ साहेब हिरे सरकारी अस्पताल की सभी लिफ्टें बीते 6 महीनों से बंद हैं, जिससे मरीजों को भारी समस्या उठानी पड़ रही है। क्या है पूरा मामला, पढ़ें धुले से पवन मराठे की रिपोर्ट…

विज्ञापन

उत्तर महाराष्ट्र का प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य केंद्र भाऊसाहेब हिरे सरकारी अस्पताल, इस वक्त खुद बीमार हालत में है। अस्पताल की सभी 16 लिफ्टें बीते 6 महीनों से बंद हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। दूरदराज से इलाज के लिए आने वाले बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रोगियों को अब अस्पताल की ऊंचाई सीढ़ियों के सहारे नापनी पड़ रही है।

बंद लिफ्ट के चलते मरीज परेशान

धुले जिले के अलावा नंदुरबार और जलगांव जिलों के कई गांवों से हजारों मरीज रोजाना इस अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं। लेकिन, बंद लिफ्टों के चलते न सिर्फ मरीजों को बल्कि डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के कर्मचारियों को भी ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।

अस्पताल प्रशासन ने खराब लिफ्ट पर दी सफाई

स्थानीय नागरिक अमीन पटेल ने न्यूज24 से बात करते हुए बताया कि यह इंसानियत के खिलाफ है। बुजुर्ग और गंभीर मरीज घंटों तक स्ट्रेचर पर इंतजार करते हैं। प्रशासन सिर्फ आश्वासन दे रहा है, कार्रवाई कब होगी? अस्पताल प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा है कि सभी 16 लिफ्टें पूरी तरह से बदली जाएंगी और अगल डेढ़ महीने में नई लिफ्टें लग जाएंगी।

विज्ञापन

अब सवाल यह है कि आखिर 6 महीने तक लिफ्टें बंद रहने दी गईं, तो जिम्मेदार कौन है? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्योंकि इसके चलते बुजुर्ग मरीजों, गर्भवती महिलाओं और डॉक्टरों को रोज सीढ़ियां चढ़कर ऊपर जाना पड़ता है। इस पर अस्पताल प्रशासन के अनुसार, डेढ़ महीने में नई लिफ्ट लगेंगी।

ये भी पढ़ें- 16 करोड़ का घर… फिर भी नहीं छूटा सरकारी बंगले का मोह, मंत्री पद जाने पर भी धनंजय मुंडे खाली नहीं कर रहे आवास

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola