10 फीसदी टिकटें मुस्लिमों को, नितेश राणे को नसीहत... बदल रही है अजीत पवार की पॉलिटिक्स

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में अजीत पवार की राजनीति मुस्लिम वोट बैंक को साधने की है। पहले अजीत पवार का नितेश राणे के बयान पर प्रतिक्रिया देना और फिर छगन भुजबल का मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने की बात करना। ये बताता है कि पार्टी विधानसभा चुनावों में अल्पसंख्यक वोटों पर दावेदारी के मूड में है।

Ajit Pawar on Minorities Seats

Ajit Pawar on Minorities Seats

विज्ञापन

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान अगले महीने हो सकता है। इस बीच बीजेपी की अगुवाई वाली महायुति में शामिल अजीत पवार की पार्टी के नेता छगन भुजबल ने आगामी विधानसभा चुनाव में 10 फीसदी सीटें मुस्लिम उम्मीदवारों को देने की बात कही है। भुजबल ने कहा कि गठबंधन में हमें जितनी भी सीटें मिलेंगी, उसमें से हम दस फीसदी टिकटें मुस्लिम उम्मीदवारों को देंगे। उन्होंने कहा कि सबकी इच्छा यही है कि महायुति गठबंधन सत्ता में रहे।

‘महायुति की मुश्किलें न बढ़ाएं’

दूसरी ओर नवी मुंबई में गणपति कार्यक्रम में भाषण के दौरान नितेश राणे की टिप्पणी को लेकर अजीत पवार ने कहा कि सभी को अपने विचार रखने का अधिकार है। यह अधिकार बाबा साहेब अंबेडकर ने दिया है। सत्ता में कोई भी हो, विरोधी हो या कोई भी। जुबान पर नियंत्रण न रखने वालों को मर्यादा का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी बयानबाजी करके महायुति के सहयोगी दलों को मुश्किल में न लाएं। अगर कोई कुछ बोलता है तो इसका मतलब यह नहीं कि उसे महायुति का समर्थन है। विवादित टिप्पणी के लिए नितेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

इससे पहले बुधवार को एनसीपी अजीत गुट के प्रवक्ता सूरज चव्हाण ने कहा था कि हमारी पार्टी की पहचान सेक्युलर है। लोकसभा चुनाव में कुछ गलतफहमी हुई थी, लेकिन मुस्लिम समाज के लोग अब हमारे पास लौट आए हैं। मुंबई में हम काफी मज़बूत हैं। हमारे नेता जो भी नीतियां लाते हैं, वह सभी के लिए लाते हैं। हमारी नजर में सब बराबर हैं, हम नितेश राणे के वक्तव्य का समर्थन नहीं करते हैं।

महाराष्ट्र में कितने मुस्लिम विधायक

बता दें कि महाराष्ट्र में इस समय 10 मुस्लिम विधायक हैं। एनसीपी, एमआईएम और समाजवादी पार्टी के दो-दो विधायक और कांग्रेस के तीन मुसलमान विधायक हैं। कांग्रेस के विधायकों में – मुंबा देवी से अमीन पटेल, बांद्रा पश्चिम से जीशान सिद्दीकी (पार्टी से निकाला) और मलाड से असलम शेख हैं। वहीं अजीत पवार के साथ अणुशक्ति नगर से नवाब मलिक और कागुल से मुशर्रफ हसन मियां लाल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

ओवैसी की पार्टी एमआईएम के धुले से शाह फारूक अनवर विधायक हैं। मालेगांव सेंट्रल से मुफ्ती इस्माइल कासमी हैं। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के भी दो विधायक हैं। भिवंडी पश्चिम से रईस कासिम शेख और मानखोर शिवाजी नगर से अबु आसिम आजमी हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ